{"_id":"5f7c7a518ebc3e9bd17d8b12","slug":"etawah-police-caught-criminal","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: 25 हजार के इनामी को दबोचा, जसवंतनगर और बढ़पुरा थाने में दर्ज हैं तीन मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: 25 हजार के इनामी को दबोचा, जसवंतनगर और बढ़पुरा थाने में दर्ज हैं तीन मामले
Tue, 06 Oct 2020 07:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 06 Oct 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले के जसवंतनगर में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी को तहसील भवन के सामने कचोरा मोड़ के पास से सोमवार देर शाम दबोचा है। उस पर जसवंतनगर और बढ़पुरा थाने में लूट व नशीला पदार्थ रखने के तीन मामले दर्ज हैं।
कोतवाली प्रभारी अंजन कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार शाम मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि तहसील भवन के सामने कचोरा मोड़ पर खोखे के समीप एक इनामी बदमाश खड़ा है। इस पर सिटी इंचार्ज उप निरीक्षक सनत कुमार ने पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर घेराबंदी की।
उन्होंने बदमाश को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। उसने अपना नाम अतुल मिश्रा पुत्र लालजी मिश्रा निवासी पुरबिया टोला थाना कोतवाली सदर बताया।
विज्ञापन
बाद में जानकारी करने पर उसके खिलाफ लूट आदि के अनेक केस जानकारी में आए हैं। जसवंतनगर थाने से पूर्व लूट के दो मामले उस पर बढ़पुरा थाने में दर्ज हैं। लूट के ही दो मामले तथा नशीला पदार्थ रखने का एक मामला उसके विरुद्ध कोतवाली सदर में दर्ज हैं। काफी समय से फरार चल रहे अतुल पर पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने अतुल मिश्रा को गिरफ्तार कर चालान करते हुए जेल भेजा है।