फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Overloaded Tractor Crushes Student Child Dies During Treatment Search Underway for Fleeing Driver

Etawah Accident: ओवरलोड ट्रैक्टर ने छात्र को कुचला; इलाज के दौरान मासूम की मौत, फरार चालक की तलाश

Tue, 24 Mar 2026 11:44 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 24 Mar 2026 11:44 AM IST
सार

Etawah News: भरथना में ईंटों से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ने साइकिल सवार 11 वर्षीय छात्र को कुचल दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

विज्ञापन
Etawah Overloaded Tractor Crushes Student Child Dies During Treatment Search Underway for Fleeing Driver
कुनाल की फाइल फोटो और घटनास्थल पर खड़ी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में भरथना कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला शुक्लागंज में सोमवार शाम ईंटों से भरे ओवरलोड अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार छात्र को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। छात्र कक्षा पांच में पढ़ता था। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया।

विज्ञापन

मोहल्ला गिहार नगर निवासी कुनाल (11) साइकिल से घर से दान सहाय मंदिर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह शुक्लागंज क्षेत्र में पहुंचा, सामने से आ रहे ईंटों से भरे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी पुलिस
परिजन घायल कुनाल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना ले गए, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल इटावा रेफर किया गया लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुनाल पास के ही एक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। प्रभारी थानाध्यक्ष अरिमर्दन सिंह ने बताया कि दोषी ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed