{"_id":"62dfb1be7cf1673ff31efce6","slug":"etawah-news-dead-body-of-youth-found-in-kunwari-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: कुंवारी नदी में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: कुंवारी नदी में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 26 Jul 2022 03:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 26 Jul 2022 03:08 PM IST
सार
यूपी के इटावा जिले में युवक का शव नदी में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले के चकरनगर में सोमवार शाम एक युवक का शव बिठोली के पास कुंवारी नदी में पड़ा मिला। युवक की शिनाख्त थाना सहसों क्षेत्र के कुआरपुरा गांव निवासी प्रीतम उर्फ सोनू परिहार (31) पुत्र राम औतार परिहार के रूप में हुई। पिता राम औतार ने बताया कि रविवार शाम पांच बजे उनका बेटा सोनू जानवरों को चराने निकला था।
तब से वह वापस नहीं आया था। सोमवार सुबह सहसों थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार शाम पुलिस ने नदी में बेटे का शव मिलने की सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पत्नी उसे पांच साल पहले छोड़ कर चली गई थी। उसका एक छह साल का बेटा कृष्णा घर पर ही उसके साथ रहता था।