फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah Murder, Wife murdered on suspicion of illicit relations, throat slit, then husband waiting for police

Etawah Murder: अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या, गला रेतकर पुलिस का इंतजार करता रहा पति, पढ़ें मामला

Wed, 04 Sep 2024 05:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 04 Sep 2024 05:24 AM IST
सार

Etawah News: कटरा शमशेर खां नई बस्ती में एक पति ने ससुराल में घुसकर पत्नी की बांका से गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस का इंतजार करता रहा। आरोपी ने पुलिस से अवैध संबंध में हत्या की बात कही है।

विज्ञापन
Etawah Murder, Wife murdered on suspicion of illicit relations, throat slit, then husband waiting for police
Etawah Murder Case - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले के कटरा शमशेर खां में दिनदहाड़े ससुराल में घुसकर भांजी के सामने पति ने पत्नी की बांका से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह घर की गैलरी में खड़ा होकर पुलिस का इंतजार करता रहा। आरोपी ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या की बात कही है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उझैदी निवासी गुलफाम का उसकी पत्नी फरहीन (22) से घरेलू विवाद चल रहा था।

विज्ञापन

फरहीन अपनी मां फहमीदा के साथ करीब छह माह से कटरा शमशेर खां नई बस्ती में किराए के एक मकान में रह रही थी। मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे गुलफाम अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल पहुंचा था। घर के अंदर फरहीन और उसकी भांजी जोया (8) मौजूद थी। फरहीन ने पति के साथ जाने से इन्कार किया, तो गुलफाम ने पहले मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर दिया।

विज्ञापन

अवैध संबंधों के शक में हत्या की बात कही
इसके बाद फरहीन के ऊपर ताबड़तोड़ बांके से कई वार करके उसका गला काट दिया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर घर के बाहर मोहल्ले के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। चीख-पुकार की आवाज सुनकर घर के बाहर मोहल्ले के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। गुलफाम हाथ में खून से सना बांका लेकर गैलरी में पहुंचा और बाहर खड़े लोगों से अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या करने की बात कही।

विज्ञापन

भाई बोला- नशे में बहन से मारपीट करता था
लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फरहीन के भाई मोहम्मद वारिस ने बताया कि जीजा शराब पीकर बहन के साथ मारपीट करता था। परेशान होकर वह मायके आ गई थी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि हत्यारोपी ने अवैध संबंध की बात बताई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed