फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   etawah Mukat father said trust God and not the government sister said something wrong happened to brother

कथा पर महाभारत: मुकट के पिता बोले- सरकार ठाकुरों…ब्राह्मणों को सब देती है, बहन बोली- भाई के साथ गलत हुआ…लेकिन

Sat, 28 Jun 2025 06:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 28 Jun 2025 06:44 AM IST
सार

Etawah News: कथावाचक मुकट के पिता ने कहा कि पहले मारपीट, बेइज्जती और अब उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ठाकुरों, ब्राह्मणों को सब देती है। उन्होंने कहा कि हम सरकार के अपने नहीं हैं।

विज्ञापन
etawah Mukat father said trust God and not the government sister said something wrong happened to brother
गांव जवाहरपुरा में मुकट मणी के पैतृक घर में बैठे परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले के दांदरपुर गांव में मारपीट और अभद्रता के शिकार हुए कथावाचक मुकट मणि के पिता राम प्रकाश का कहना है कि हमें सरकार पर नहीं, भगवान पर भरोसा है। अब भगवान ही न्याय दिलाएंगे। बेटे के साथ गलत किया गया है। उसे फंसाया गया है। फर्जी रिपोर्ट दर्ज की गई है। छेड़छाड़ के आरोप झूठे हैं।

विज्ञापन

वह शुक्रवार को संवाद न्यूज एजेंसी के संवाददाता से बात कर रहे थे। दोपहर में मुकट मणि के पैतृक गांव जवाहरपुरा में कई लोग अपने घर के बाहर बैठे थे। मुकट मणि के घर के बाहर बरामदे में बुजुर्ग पिता रामप्रकाश बैठे थे। बातचीत में उन्होंने कहा कि बेटे के साथ गलत हुआ है।

विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोप पूरी तरह से गलत
पहले मारपीट, बेइज्जती और अब उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ठाकुरों, ब्राह्मणों को सब देती है। उन्होंने कहा कि हम सरकार के अपने नहीं हैं। बेटे के साथ अन्याय हुआ है। महिला की ओर से लगाए गए छेड़छाड़ के आरोप पूरी तरह से गलत हैं।

विज्ञापन

कई गांवों में मुकट ने की हैं कथाएं
पड़ोसी हुकुम सिंह यादव के मुताबिक उन्हें शासन से न्याय मिलने की उम्मीद है। बताया कि मुकट कथा के अलावा ज्योत की भी पूजा कराते हैं। सरायऐसर समेत कई गांवों में उन्होंने कथाएं की हैं। पिता रामप्रकाश ने बताया कि उनके आठ बेटों में मुकट सबसे बड़ा है।

विज्ञापन

15 वर्ष से अछल्दा में रहा रहा
वह छोटा था तभी कुसमरा में रहने वाली अपनी बुआ के यहां चला गया था। इसके बाद उसे अवधेश शास्त्री का साथ मिला तो भजन कीर्तन करने लगा। बाद में कथा भागवत भी करने लगा। लगभग 15 वर्ष से वह अछल्दा में किराए पर रह रहा है। गांव में त्योहार, शादी समारोह या किसी के यहां गमी होने पर वह जाया करता है।

बहन बोली- भाई के साथ गलत हुआ है
भाई रंजीत ने बताया कि होली से 15 दिन पहले पांचवें नंबर के भाई हजारी लाल का कैंसर से निधन हो गया था। तब मुकट आए थे। इसके बाद से वह घर नहीं आए हैं। दिल्ली से आईं मुकट मणि की चचेरी बहन संतोष यादव ने कहा कि भाई के साथ गलत हुआ है।

बवाल को भी गलत बताया
उसे फंसाया गया है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही गुरुवार को ब्राह्मणों के गांव दांदरपुर के बाहर हुए बवाल को भी गलत बताया। कहा कि जिसने भी किया गलत किया है। इन लोगों से हमारा कोई लेनादेना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed