फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah MP said  Open offer for Shivpal to join BJP, Akhilesh ruined the party, read what else he said

UP: इटावा सांसद बोले- शिवपाल के लिए BJP में आने का खुला ऑफर, अखिलेश ने पार्टी को बर्बाद किया, पढ़ें और क्या कहा

Wed, 03 Apr 2024 03:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 03 Apr 2024 03:35 PM IST
सार

Etawah News: निवर्तमान भाजपा सांसद ने कहा अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव एक हो गए है, लेकिन दिल से एक नहीं हुए है। उन्होंने कहा कि बदायूं से शिवपाल सिंह बुरी तरह से हार रहे हैं। इसलिए अपनी इज्जत बचाने के लिए अपने बेटे आदित्य यादव को मैदान में उतार रहे हैं।

विज्ञापन
Etawah MP said  Open offer for Shivpal to join BJP, Akhilesh ruined the party, read what else he said
रामशंकर कठेरिया और शिवपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटावा से निवर्तमान भाजपा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव को भाजपा में आने का खुला ऑफर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर शिवपाल सिंह भाजपा में आते है, तो उनका न केवल दिल से बल्कि जोरदार सम्मान किया जाएगा। सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव ने मेहनत से सपा को खड़ा किया था, लेकिन उनके बेटे ने पार्टी को पुरी तरह बर्बाद कर दिया है।

विज्ञापन

इसलिए एक के बाद एक यादव वर्ग के नेता अखिलेश का साथ छोड़ रहे है। अखिलेश के अंदर नेतृत्व की कोई क्षमता प्रतीत नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि यादव वर्ग में इसलिए भी आक्रोश है कि सिर्फ सैफई के और परिवार के यादवों को टिकट दिए गए है। इसलिए एक के बाद एक यादव नेता पार्टी से अलग होते जा रहे है। इसके चलते सपा कुनबे में खासा असंतोष देखा जा रहा है।

विज्ञापन

सांसद ने कहा अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव एक हो गए है, लेकिन दिल से एक नहीं हुए है। शिवपाल सिंह यादव बदायूं से अपने बेटे आदित्य यादव को चुनाव मैदान में उतारने के सवाल पर उन्होंने कहा कि असल में बदायूं से शिवपाल सिंह बुरी तरह से हार रहे हैं। इसलिए अपनी इज्जत बचाने के लिए अपने बेटे आदित्य यादव को मैदान में उतार रहे है।

फिरोजाबाद सीट भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीतने जा रही है
डॉ. राम शंकर कठेरिया ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि वह अपने बेटे अक्षय यादव को फिरोजाबाद सीट से चुनाव मैदान में जिताने के लिए केवल उसी सीट पर चुनाव प्रचार कर रहे है। यह बात सभी जानते है कि फिरोजाबाद सीट भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीतने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed