फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Moneylender murdered and his body buried on Chambal bank

Etawah: सूदखोर की हत्या कर शव चंबल किनारे दफनाया, चार दिन से लापता था, कुल्हाड़ी से कई वार कर मौत के घाट उतारा

Sun, 09 Jun 2024 11:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 09 Jun 2024 11:19 PM IST
सार

यूपी के इटावा जिले में सूदखोर की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Etawah: Moneylender murdered and his body buried on Chambal bank
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में लापता सूदखोर की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई। शव चंबल किनारे दफना दिया गया। पकड़े गए एक आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव को गड्ढे से निकलवाया। आरोपी ने अन्य दो साथियों के साथ घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी है। मृतक के भाई ने लेनदेन के विवाद में भाई की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सहसों थाना के प्रतापपुरा निवासी अरविंद गुर्जर (55) पुत्र सोनवीर सिंह बृहस्पतिवार सुबह घर से काम के सिलसिले में बाहर जाने की बात कहकर निकले थे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। शनिवार को पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें अरविंद को गांव के ही प्रेम सिंह के साथ देखा गया। पुलिस ने प्रेम सिंह से पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर रविवार दोपहर सहसों गांव के नीचे चंबल नदी किनारे उसी के खेत में गड्ढे से अरविंद के शव को बरामद कर लिया।

विज्ञापन

मृतक के पैर रस्सी और हाथ तार से बंधे थे। गर्दन, सीने पर कुल्हाड़ी से कई वार किए गए थे। शव जमीन में करीब डेढ़ मीटर नीचे दबा था। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। सीओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों ने लेनदेन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ में आरोपी प्रेम सिंह ने हत्या में दो अन्य लोगों का हाथ होने की बात कबूली है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed