{"_id":"66687d07de89f25af104ce1a","slug":"etawah-malda-town-engine-failed-gomti-and-memu-were-stopped-for-one-and-a-half-hours-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: मालदा टाउन का इंजन फेल डेढ़ घंटे रोकी गई गोमती व मेमू, दूसरा इंजन लगने के बाद रवाना की गई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: मालदा टाउन का इंजन फेल डेढ़ घंटे रोकी गई गोमती व मेमू, दूसरा इंजन लगने के बाद रवाना की गई ट्रेन
Tue, 11 Jun 2024 10:44 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 11 Jun 2024 10:44 PM IST
सार
Etawah News: आनंद विहार जा रही स्पेशल ट्रेन मालदा टाउन का इंजन फेल होने पर इकदिल स्टेशन के पास रुक गई। दूसरा इंजन लगने के बाद ट्रेन रवाना की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इटावा जिले में भरथना-इकदिल रेलवे स्टेशन के बीच आनंद विहार जा रही स्पेशल ट्रेन मालदा टाउन के इंजन में तकनीकी खामी आने पर रुक गई। करीब डेढ़ घंटे बाद दूसरा इंजन लगने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान गोमती एक्सप्रेस व मेमू को रोका गया।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह 10 बजे इकदिल स्टेशन से पहले स्पेशल ट्रेन मालदा टाउन का इंजन फेल हो गया। पीछे आ रही गोमती एक्सप्रेस व मेमू पैसेंजर ट्रेन को भरथना रेलवे स्टेशन पर रोका गया। सबसे ज्यादा परेशानी दैनिक यात्रियों को हुई जोकि गोमती एक्सप्रेस, मेमू ट्रेन से ही कचहरी, सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों में हर रोज आते-जाते हैं। डेढ़ घंटे बाद करीब 11 बजकर 45 मिनट पर पहले गोमती एक्सप्रेस को रवाना किया गया। उसके 15 मिनट बाद मेमू पैसेंजर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन