फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah Lok Sabha Result 2024: SP candidate Jitendra Dohre won by 58419 thousand votes

Etawah Lok Sabha Result: जितेंद्र दोहरे के सिर सजा सांसदी का ताज, 58419 वोटों से जीते सपा प्रत्याशी

Tue, 04 Jun 2024 11:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 04 Jun 2024 11:45 PM IST
सार

Lok Sabha Result: 58419 वोटों से सपा प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे जीते। 10 साल बाद सपा को खोई जमीन वापस मिली। पूर्व राज्यमंत्री और तीन बार के सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया को हार का सामना करना पड़ा।
 

विज्ञापन
Etawah Lok Sabha Result 2024: SP candidate Jitendra Dohre won by 58419 thousand votes
सपा प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र देते जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

10 साल बाद सपा ने अपने गढ़ पर फिर कब्जा किया है। सपा प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे ने 4,90,747 लाख वोट पाकर 58,419 वोटों से जीत दर्ज की है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने रात करीब नौ बजे सपा प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दिया। सपा मुखिया अखिलेश यादव के गृह जनपद में 10 साल बाद सपा फिर सीट पर कब्जा कर सकी है।
विज्ञापन


वहीं 2014 और 2019 में जीत दर्ज करने वाली भाजपा को दिग्गज नेता प्रो. रामशंकर कठेरिया के उतारने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से मंडी परिसर में इटावा लोकसभा सीट की इटावा और भरथना विधानसभा व मैनपुरी लोकसभा की जसवंतनगर विधानसभा के वोटों की गिनती शुरू कर दी गई थी। इटावा लोकसभा में पहले चक्र से सपा प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे ने बढ़ता बनानी शुरू कर दी थी, जो अंतिम चक्र तक जारी रही।
विज्ञापन


भीषण गर्मी के बीच चक्रों के परिणाम देखकर जहां भाजपा प्रत्याशियों के चेहरों पर सिकन नजर आने लगी थीं। वहीं सपा कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज दिखे। चक्रों की गिनती बढ़ने के साथ सपा प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे और भाजपा प्रत्याशी प्रो. रामशंकर कठेरिया के बीच वोटों का अंतर बढ़त जा रहा था। अंतिम चक्र में सपा प्रत्याशी ने 490747 वोट हासिल करके जीत दर्ज की। वहीं भाजपा प्रत्याशी प्रो. रामशंकर कठेरिया ने 432328 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। उधर, बसपा प्रत्याशी सारिका सिंह सिर्फ 96541 वोट ही पा सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed