फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah: Inflammable substance thrown at head constable's wife

इटावा: हेड कांस्टेबल की पत्नी पर फेंका गया ज्वलनशील पदार्थ, थाने से दो सौ मीटर दूरी पर हुई घटना

Thu, 24 Jun 2021 09:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 24 Jun 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
Etawah: Inflammable substance thrown at head constable's wife
तेजाब (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
इटावा शहर कोतवाली थाना से दो सौ मीटर दूर स्थित पक्की सराय कपड़ा बाजार में बृहस्पतिवार दोपहर हेड कांस्टेबल की पत्नी पर किसी शरारती तत्व ने ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इससे बाजार में हड़कंप मच गया। इसी कपड़ा बाजार में 10 दिन के पहले भी इस तरह की घटना हुई थी। सूचना पर एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद मौके पहुंचे पर पीड़ित महिला से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। फ्रैंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के नई मंडी निवासी ममता यादव (45) न्यू बस अड्डा पंजाबी कालोनी में रहने वाली देवरानी नीलम के साथ दोपहर करीब दो बजे साड़ी खरीदने पक्की सराय बाजार में आई थीं। वह आगरा में एक अस्पताल में एएनएम हैं।
विज्ञापन


ममता के पति राघवेंद्र सिंह यादव कानपुर के किदवईनगर थाने में हेड कांस्टेबल हैं। ममता ने बताया कि वह लालपुरा निवासी राजीव जैन की दुकान पर साड़ी देख रही थीं। इस दौरान उन्हें कमर के पीछे जलन का अहसास हुआ। पहनी हुई साड़ी शरीर से चिपक गई थी। पॉयल भी पैर में चिपक गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसी शरारती तत्व के ज्वलनशील पदार्थ डालने की आशंका जताते हुए शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने बताया कि ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने की आशंका हेड कांस्टेबल की पत्नी ने जताई है। पीड़िता की पहनी हुई साड़ी को फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है।

10 दिन पहले इसी तरह की घटना हुई थी। दोनों मामलों को जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पक्की सराय बाजार में महिला और पुरुष समेत चार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। ममता का जिला अस्पताल में डॉ.पुष्पेंद्र यादव ने इलाज किया है। उन्होंने चौकी प्रभारी तेज सिंह को स्टेट बैंक की मंडी शाखा के बाहर बोर्ड लगाकर पुलिस कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए।

सीसीटीवी कैमरे में नजर आया संदिग्ध 
पुलिस की छानबीन में एक संदिग्ध युवक बाजार में चहल-कदमी करता हुआ नजर आया है। वह बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। पुलिस ने उसका फोटो कैमरे से निकल लिया है। इस संदिग्ध युवक के बारे में पुलिस पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed