फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Husband killed his wife and threw her body in Yamuna river

कातिल पति: निसंतान पत्नी की हत्या कर शव यमुना नदी में फेंका, आरोपी ने कबूली घटना

Wed, 14 Jun 2023 08:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Jun 2023 08:49 PM IST
सार

Etawah News: यूपी के इटावा जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति ने पत्नी की हत्या कर शव यमुना नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Etawah: Husband killed his wife and threw her body in Yamuna river
प्रीति की फाइल फोटो व हत्यारोपी पति इंद्रेश से पूछताछ करते सीओ जसवंतनगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के जसवंतनगर में पति ने पत्नी की हत्या कर शव यमुना नदी में फेंक दिया। पुलिस ने तीन दिन बाद बुधवार को बलरई थाना क्षेत्र के खंदिया पुल के पास शव नदी से बरामद किया। महिला के भाई का आरोप है कि बहन की कोई संतान नहीं थी। बहनोई ने दूसरी शादी करने के लिए बहन की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया।

विज्ञापन


जिले की सीमा से सटे फिरोजाबाद जिले के नगला खंगर थाना क्षेत्र के गांव नगला जौरे निवासी ऋषिकेश पुत्र राजनाथ ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन प्रीति की शादी 15 वर्ष पूर्व इंद्रेश कुमार निवासी चोधन्ना का पुरा थाना चित्राहाट जिला आगरा के साथ हुई थी। बहन के कोई कोई संतान नहीं हुई। इसके चलते पति लगातार उससे मारपीट करता था। बताया कि इंद्रेश 11 जून बहन को टेंपो में बैठा कर मायके नगला जौरे लाया था। बहन ने पति के साथ ससुराल वापस जाने के लिए मना किया था। पति के जिद करने पर बहन को उसके साथ भेज दिया था।

विज्ञापन

दूसरे दिन जब बहन के ससुराल पहुंचने की जानकारी ली तो इंद्रेश टालमटोल करने लगा। बाद में पुलिस से शिकायत की बात पर उसने बहन की हत्या कर शव नदी में फेंकने की बात कबूल की। ऋषिकेश ने घटना की सूचना 14 जून को 112 नंबर पुलिस को दी। बलरई थाना निरीक्षक अल्मा अहिरवार ने आरोपी के गांव पहुंचकर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

आरोपी ने पत्नी की हत्या कर शव फेंकने की बात स्वीकारी
सूचना पर सीओ अतुल प्रधान घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। प्रभारी निरीक्षक थाना बलरई अल्मा अहिरवार ने बताया कि खोजबीन के बाद शव को बरामद कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना आगरा परिक्षेत्र की है। वहां की पुलिस को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed