{"_id":"69c23513da366e62150d0e25","slug":"etawah-gagan-lashes-out-immediately-upon-release-from-jailclaims-action-was-taken-at-the-behest-of-insiders-2026-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा में सियासी ‘फाग’: जेल से छूटते ही बरसे गगन, बोले- अपनों के इशारे पर हुई कार्रवाई; अखिलेश पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा में सियासी ‘फाग’: जेल से छूटते ही बरसे गगन, बोले- अपनों के इशारे पर हुई कार्रवाई; अखिलेश पर साधा निशाना
Tue, 24 Mar 2026 12:25 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:25 PM IST
सार
Etawah News: इटावा में सर्वजन सुखाय पार्टी के कार्यक्रम में गगन यादव ने जेल जाने के लिए सपा नेतृत्व पर परोक्ष रूप से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनके बढ़ते प्रभाव से डरकर साजिश के तहत उन्हें 18 दिन जेल में रखा गया।
विज्ञापन
सर्वजन हिताय पार्टी के होली मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते गगन यादव
- फोटो : amar ujala
विस्तार
इटावा जिले में सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय पार्टी के कार्यक्रम में पहुंचे दांदरपुर की पत्थरबाजी घटना के आरोपी गगन यादव ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बिना नाम लिए कहा कि हमारे लोगों को मंजूर नहीं था कि गगन यादव हमारे लोगों के बीच में हमारे जिले आए और हमारे लोगों की लड़ाई लड़ने का काम करें। उन्हीं लोगों की पीड़ा थी जिसकी वजह से वह 18 दिन सेंट्रल जेल में बंद रहे।
विज्ञापन
करवाखेडा स्थित ज्ञानस्थली विद्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए गगन यादव ने कहा कि हम बड़ा दिल रखते हैं इसलिए इतने दिन तक शांत रहे। वह तोड़ने नहीं बल्कि जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बताया गया कि किसके इशारे पर जेल भेजने की कार्रवाई की गई, लेकिन फिर भी वह चुप रहे जिससे समाज न टूटे।
विज्ञापन
फाग गीतों के बीच फूलों की होली खेली
हालांकि उनके संबोधन के बीच अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद के नारे भी लगे। कार्यक्रम में उन्होंने फाग गीतों के बीच फूलों की होली भी खेली। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वजन सुखाय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव ने किया। इस मौके पर डीपी यादव, प्रो. रामबख्श वर्मा, मो. सुलेमान, साहब सिंह धनगर भी मौजूद रहे।