फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Fighting at a wedding ceremony, angry youth hit a car, one dead, three injured

Etawah: शादी समारोह में मारपीट, गुस्साए युवकों ने कार में टक्कर मारी, एक की मौत, तीन घायल

Mon, 04 Mar 2024 01:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 04 Mar 2024 01:14 PM IST
सार

यूपी के इटावा जिले में शादी समारोह में आए युवकों के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। गुस्साए युवक ने अपनी कार से दूसरे पक्ष के युवकों की कार में टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Etawah: Fighting at a wedding ceremony, angry youth hit a car, one dead, three injured
मृतक की फाइल फोटो व नाली में फंसी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा में शादी समारोह में आए युवकों के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। बाद में गुस्साए युवक ने अपनी कार से दूसरे पक्ष के युवकों की कार में टक्कर मार दी। कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शिवा कॉलोनी के पास शादी समारोह में भूप सिंह मैरिज होम में मध्यप्रदेश से आए कार सवार बराती युवकों की दूसरे पक्ष के युवक से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। रविवार देर रात बराती कार में बैठे थे। तभी सरैया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार चला रहे युवक ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार में बैठे तीन लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद कार भी नाली में फंस गई। कार में बैठा अंकित निवासी करहेनी थाना मुरैना मध्य प्रदेश की मौत हो गई। गोलू तोमर निवासी अंबा मंडेला थाना अंबा मध्य प्रदेश, अर्जुन तोमर निवासी गोहद जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश व पीयूष चौधरी निवासी राहतपुरा थाना सिविल लाइन जनपद सिविल लाइन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने तीनों को रेफर कर दिया। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed