फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Encounter with robbers, three arrested

Etawah: लूट करने वाले बदमाशों से मुठभेड़, तीन गिरफ्तार, तीनों पुलिस की गोली लगने से घायल, एक भागा

Thu, 22 Feb 2024 07:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 22 Feb 2024 07:01 PM IST
सार

यूपी के इटावा जिले में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। जबकि एक मौके से भाग निकला।
 

विज्ञापन
Etawah: Encounter with robbers, three arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटावा जिले के जसवंतनगर में तमंचा लगाकर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट करने वाले तीन बदमाशों को बलरई पुलिस व एसओजी ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं। बदमाशों का एक साथी मौका पाकर बाइक समेत भाग निकला।

विज्ञापन


बलरई थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि 12 फरवरी को ग्राहक सेवा केंद्र संचालक राजवीर सिंह से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा लगाकर लूट की थी। संचालक ने थाने में 80 हजार रुपये व लैपटॉप लूटने की तहरीर दी थी। पुलिस मुकदमा दर्ज करके लगातार बदमाशों की तलाश कर रही थी। गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट करने वाले चार बदमाश नगला रामसुंदर गांव के पास से निकलने वाले हैं। थाना पुलिस व एसओजी सक्रिय हो गई।
विज्ञापन


पुलिस नगला रामसुंदर गांव के मोड़ के पास थी तभी चार बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर निकले। पुलिस ने घेराबंदी करने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम लोकेंद्र प्रसाद उर्फ बंटी निवासी नगला तौर गांव थाना बलरई, सतीश उर्फ सत्येंद्र और राहुल उर्फ शैलेंद्र निवासी गुदाऊ बालकराम की ठार थाना लाइनपार जिला फिरोजाबाद बताया। चौथा बदमाश छोटू बाइक लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने बदमाश के पास से एक बाइक, तीन तमंचे, तीन कारतूस व तीन खोखे के साथ ही 41,760 रुपये बरामद किए गए। जिला अस्पताल में इलाज के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed