{"_id":"6228dfa18a12bf0e200458a3","slug":"etawah-election-result-2022-etawah-vidhan-sabha-chunav-vote-counting-live-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election Result: इटावा में किसके हाथ जीत का खिताब, जानें आज, इन प्रत्याशियों पर सभी की नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election Result: इटावा में किसके हाथ जीत का खिताब, जानें आज, इन प्रत्याशियों पर सभी की नजर
Thu, 10 Mar 2022 08:04 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 10 Mar 2022 08:04 AM IST
सार
Etawah Election Result 2022 इटावा जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में सपा, भाजपा, बसपा और कांग्रेस ने अपनी जीत का दावा किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। इटावा जिले की तीन विधानसभा सीटों के 26 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। मतगणना गुरुवार को सुबह आठ बजे से फर्रुखाबाद रोड पर स्थित नवीन कृषि मंडी परिसर में शुरू होगी। दोपहर तीन बजे तक तीनों सीटों के परिणाम आ जाएंगे। इसके साथ ही जनता के फैसले से पर्दा उठ जाएगा। मुख्य मुकाबला और भाजपा और सपा के बीच ही है।
ये देखना दिलचस्प होगा कि इस बार होली से पहले भगवा और हरा में से कौन सा रंग ज्यादा चटख दिखेगा। सभी तीन विधानसभा सीटों के लिए 14- 14 मेजों की व्यवस्था की गई है। इन मेजों पर बूथवार वोटों की गिनती होगी। मतगणना के राउंड के हिसाब से सबसे पहले इटावा विधानसभा सीट व सबसे बाद में भरथना के चुनाव परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।
मतगणना स्थल की हर गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरों से निगाह रखी जाएगी। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रेक्षक मतगणना स्थल पर मौजूद रहेंगे। पल-पल की खबर आयोग को दी जाएगी। डीएम श्रुति सिंह ने बुधवार को मतगणना स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। उधर सुरक्षा बलों को पूरी तरह से चौकस किया गया है। मतगणना स्थल के आसपास पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों का सुरक्षा घेरा और अधिक मजबूत किया गया है। कहीं भी किसी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई बल को भी एलर्ट मोड में रखा गया है।

मोबाइल, पानी की बोतल पर प्रतिबंध
स्ट्रांग रूम से मतगणना पंडाल तक का रास्ता बैरिकेड किया गया है। यहां किसी प्रकार की आवाजाही पर प्रतिबंध है। मतगणना पंडाल में मोबाइल, पानी की बोतल सहित कई अन्य वस्तुओं को ले जाने पर प्रतिबंधित किया गया है। बिना पास के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। डीएम ने बताया कि मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और शांतिपूूर्ण ढंग से कराई जाएगी।
इन प्रत्याशियों पर सभी की नजर
प्रत्याशियों में मुख्य रूप से प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, सरिता भदौरिया, सिद्घार्थ शंकर दोहरे, कुलदीप गुप्ता संटू, सर्वेश शाक्य व राघवेंद्र गौतम की जीत-हार को लेकर लोगों में खासी उत्सुकता है।
नौ बजे तक पूरी होगी पहले राउंड की गणना
तीनों सीटों की मतगणना एक साथ सुबह शुरू होगी। पहले राउंड की गणना सुबह नौ बजे तक पूरी हो सकती है। इसके बाद अन्य राउंड में समय कम लगेगा। हर विधानसभा में 14 मेजें लगाई गई हैं। इसके अलावा एक मेज रिटर्निंग ऑफीसर की रहेगी। जसवंतनगर में (35), इटावा में (33) और भरथना में सबसे ज्यादा 37 राउंड में मतों की गिनती होगी। पोस्टल बैलेट, पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती अलग से की जाएगी। मतगणना कार्मिकों को सुबह 6 बजे से मतगणना स्थल पर बुलाया गया है।

इन प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
जसवंतनगर
शिवपाल सिंह यादव (सपा), विवेक शाक्य (भाजपा), बृजेंद्र प्रताप (बसपा), मधू (जन अधिकार पार्टी), ज्ञानेश कुमार (आप), विश्वनाथ प्रताप सिंह (निर्दल), आशुतोष कुमार (निर्दल)
इटावा
कुलदीप गुप्ता (बसपा), मो राशिद (कांग्रेस), सरिता भदौरिया (भाजपा), सर्वेश कुमार शाक्य (सपा), बॉबी (जन सत्ता दल लोकतांत्रिक), शिव प्रताप सिंह (आप), श्याम सिंह (सबका दल यूनाइटेड), सत्य प्रकाश (जन अधिकार पार्टी), प्रतिभा शाक्य (निर्दल), मनोज एवं शरद भदौरिया (निर्दल)
भरथना
राघवेंद्र कुमार सिंह (सपा), कमलेश अंबेडकर (बसपा), स्नेहलता (कांग्रेस), डा सिद्धार्थ शंकर (भाजपा), भूपेंद्र कुमार धनगर (राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी), राकेश चंद्र उर्फ अटल (जन अधिकार पार्टी), मनोज कुमार (निर्दल), आदर्श (निर्दल)

जसवंनतगर विधानसभा क्षेत्र
कुल मतदाता- 390297
कुल मत पड़े - 252543
कुल बूथ - 483
कुल राउंड - 35
कुल प्रत्याशी - 07
इटावा विधानसभा क्षेत्र
कुल मतदाता - 403628
कुल मत पड़े- 243611
कुल बूथ- 453
कुल राउंड- 33
कुल प्रत्याशी- 11
कुल मतदाता- 390297
कुल मत पड़े - 252543
कुल बूथ - 483
कुल राउंड - 35
कुल प्रत्याशी - 07
इटावा विधानसभा क्षेत्र
कुल मतदाता - 403628
कुल मत पड़े- 243611
कुल बूथ- 453
कुल राउंड- 33
कुल प्रत्याशी- 11
भरथना विधानसभा सुरक्षित
कुल मतदाता- 405438
कुल मत पड़े- 245506
कुल बूथ- 510
कुल राउंड- 37
कुल प्रत्याशी - 08
‘जीतेंगे हम’ सब भर रहे दम
इटावा जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव परिणाम आज आ ही जाएंगे। चुनाव परिणाम भले ही किसी के पक्ष विपक्ष में जाएं, लेकिन दलों के प्रमुख अपनी जीत का दम भर रहे हैं। सपा, भाजपा, बसपा और कांग्रेस ने अपनी जीत का दावा किया है।
योगी मोदी का चला जादू
भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत ने कहा कि जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा जीतेगी। प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों और कार्यक्रमों में विश्वास करती है। कानून व्यवस्था के नाम पर सभी ने योगी सरकार के कार्यकाल को सराहा है। गरीबों, किसानों और समाज के सभी वर्गों को लेकर सबका साथ सबका विकास की नीति को जनता का भरपूर समर्थन मिला है। यही हमारी जीत का आधार बनेंगे।

युवा बेरोजगारों ने परिवर्तन का मन बनाया
सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि पिछले पांच सालों में प्रदेेश की भाजपा सरकार ने कोई विकास कार्य नहीं किए। युवाओं और बेरोजगारों को रोजगार के लिए दर दर की ठोकरें खानी पड़ीं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के युवाओं, बेरोजगारों, किसानों सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कराए जाने वाले कार्यों पर जनता ने मोहर लगाई है। सपा जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर विजय पताका फहराएगी।
बसपा ने भी किया जीत का दावा
बसपा जिला अध्यक्ष बलवीर सिंह जाटव ने कहा कि जनता ने भाजपा और सपा सरकारों का कार्यकाल देख लिया है। इससे पहले बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के शासन को भी जनता ने परखा है। मायावती शासन में कानून व्यवस्था का उदाहरण आज तक दिया जाता है। समाज में भाईचारा बढ़ाते हुए प्रदेश को विकास की राह पर ले जाने के लिए जनता ने बसपा पर भरोसा जताया है। इस भरोसे के आधार बसपा तीनों सीटों पर जीत दर्ज कराएगी।
कांग्रेस को मिला सभी वर्गों का साथ
कांग्रेस जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ संघर्ष को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने जसवंतनगर को छोड़कर इटावा और भरथना में प्रत्याशी उतारे हैं। कांग्रेस की नीतियों में जनता ने विश्वास जताया है। जनता के विश्वास के आधार पर कांग्रेस दोनों सीटों पर जीतेगी।