फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah. Due to lack of water in the 50 bedded Medical Care Unit located in the city for the last three months, all the doctors and patients are in distress.

Kanpur News: छोटे रूटों पर अनुबंधित की जगह रोडवेज अपनी ही बसें चलाएगा

Thu, 24 Oct 2024 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 24 Oct 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Etawah. Due to lack of water in the 50 bedded Medical Care Unit located in the city for the last three months, all the doctors and patients are in distress.
फोटो 21
विज्ञापन


फोटो 22


- लगभग एक साल तक चली कवायद के बाद अनुबंधित बसों का प्रोजेक्ट शासन स्तर से रुका
- मुख्यालय से नई बसों के आने का हो रहा इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। छोटे रूटों पर अनुबंधित बसों के संचालन को लेकर लगभग एक साल तक चली कवायद ठंडे बस्ते में चली गई। शासन स्तर से अब छोटे रूटों पर परिवहन निगम की बसें की चलाने का निर्णय लिया गया। त्योहार के समय फैसले से छोटे रूटों पर यात्रियों को निजी वाहनों से ही सफर करना पड़ेगा।

2023 के अंत से रोडवेज ने यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा छोटे रूटों पर भी कराने के लिए अनुबंधित बसें चलाने की योजना बनाई थी। इसके तहत फरवरी में सर्वे कराकर 27 रूट चलाने के लिए तय किए गए थे। इनकी सूची मुख्यालय पर भी भेज दी गई थी।
विज्ञापन

इसी बीच आचार संहिता लगने की वजह से काम अधर में लटक गया था। चुनाव संपन्न होने के बाद प्रक्रिया शुरू भी हुई, लेकिन ट्रांसपोर्टरों के रुचि न लेने से यह प्रोजेक्ट शासन की ओर से अब रोक दिया गया है। अब शासन ने नए नए बजट से पूरे प्रदेश के लिए एसी, नॉन एसी बसों के साथ ही छोटी बसें खरीदने का भी निर्णय लिया है। इन बसों को ही नए रूटों पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
अनुबंधित बसों वाले प्रोजेक्ट को शासन स्तर से रोक दिया गया है। अब छोटे नए रूटों पर बसें चलाने के लिए शासन की ओर से ही नई बसें भेजी जाएंगी। इनका इंतजार किया जा रहा है। रोडवेज बसें चलने से लोगों और राहत मिल सकेगी। - डीएम सक्सेना, एआरएम

यह रूट किए गए चयनित

आरएम कार्यालय से सर्वे कराकर 27 रूट तय किए गए। इनमें इटावा-जसवंतनगर से बसरेहर वाया वैदपुरा, कर्री पुलिया से बमुरी वाया नगला कडोरी, कर्री पुलिया से जसवंतनगर वाया छिमारा, जसवंतनगर से सैफई वाया लरखौर, चितभवन से चकरनगर वाया भरथना, चितभवन से वकौली वाया भरथना, चितभवन से कुदरैल वाया डुडा चौराहा, इटावा से चकरनगर वाया उदी, जरौली, इटावा से अंदावा वाया इकदिल, इटावा से निवाड़ीकला वाया लुधियानी चौराहा, इटावा से पारना वाया जसवंतनगर, बलरई, इटावा से गदोखर वाया जसवंतनगर तिजौरा, इटावा से वैवहा वाया चौपला, समथर, इटावा-भरथना से बसरेहर वाया ऊमरखेड़ा लोहियापुर, बसरेहर से सैफई वाया लोहियापुल, नगला सोसिया, इटावा से साम्हो वाया भरथना, इटावा से ऊसराहार वाया बहादुरपुर, इटावा से ऊसराहार वाया कर्री पुलिया, इटावा से मुरौंग वाया पछायगांव, इटावा-औरैया-भैसौंल-अयाना, इटावा-औरैया-अयाना, इटावा-औरैया-भरसान, इटावा-औरैया-धर्मपुर-सन्दलपुर, इटावा-औरैया-फफूंद-देवरपुर, इटावा-औरैया, ककोर-बेसुंधरा, इटावा-औरैया-बेला, हरदू नुनारी हैं।


आसपास के जिलों को जोड़ने वाले चिह्नित रूट
मैनपुरी-इटावा से लखना वाया नवादा, मैनपुरी-इटावा से कंधेसीहार वाया ददौर की पुलिया, मैनपुरी-इटावा से धरवार वाया जमुनाबाग, मैनपुरी-इटावा से कचौराघाट वाया जसवंतनगर, मैनपुरी-इटावा से रैपुरा वाया कुम्हावर राहिन, औरैया-भरथना-अच्छलदा-घसारा, उरई-इटावा वाया सीकरी-दाउपदपुर-जालौन-शेरगढ़घाट की बस का भी जिले के लोगों का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed