{"_id":"6a856f3715dbccb6e40ddd9c","slug":"etawah-double-murder-encounter-or-cinematic-drama-police-polite-questioning-post-encounter-2026-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etawah Double Murder: एनकाउंटर या कोई फिल्मी ड्रामा? एनकाउंटर के बाद पुलिस की शालीन पूछताछ, यूजर्स ने कसे तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah Double Murder: एनकाउंटर या कोई फिल्मी ड्रामा? एनकाउंटर के बाद पुलिस की शालीन पूछताछ, यूजर्स ने कसे तंज
Wed, 19 Aug 2026 02:24 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:24 PM IST
सार
Etawah News: भरथना कोतवाली क्षेत्र के चंदेठी गांव में हुए सनसनीखेज मां-बेटी हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रभारी निरीक्षक घायल आरोपी के पैर में पट्टी बांधते और बड़ी शालीनता से पूछताछ करते नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर लोग तरह-तरह के तंज कस रहे हैं।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
इटावा जिले में 17 अगस्त को भरथना कोतवाली क्षेत्र के चंदेठी गांव में मां-बेटी की हत्या के बाद पुलिस ने एक आरोपी मुकेश के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया था। इस मुठभेड़ से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह आरोपी के पैर में पट्टी बांधते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही, उससे पूरी घटना के बारे में बड़ी ही शालीनता से पूछ रहे हैं।
विज्ञापन
यह वीडियो वायरल करके अब लोग प्रभारी निरीक्षक और उनकी टीम पर तंज कस रहे हैं। पांच मिनट 16 सेकेंड के इस वीडियो में जेब से कारतूस, स्कूटी की डिग्गी से रुपये और मोबाइल की बरामदगी दिखाई जा रही है। लोग कह रहे हैं कि इन दरोगा जी को धुरंधर -3 में मौका देना चाहिए। कमेंट में यह तक कहा जा रहा है कि 51 सेकंड की हल्की सी चूक छोड़ दें, तो बिना रीटेक के क्या गजब की एक्टिंग है!
विज्ञापन
Trending Videos
दमदार स्क्रिप्ट के लिए इटावा पुलिस को साधुवाद
दरोगा जी ने मौके पर ही मरहम-पट्टी की और सड़क पर ही लाइव पूछताछ भी कर ली। लगता है थाने पहुंचने से पहले दरोगा जी रास्ते में ही चार्जशीट भी टाइप कर देंगे। दमदार स्क्रिप्ट के लिए इटावा पुलिस को साधुवाद। उधर, एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बीएनएस के तहत अब मौके पर ही एक वीडियो साक्ष्य के रूप में बनाना पड़ता है। उसमें पूछताछ भी करनी पड़ती है। यह गोपनीय वीडियो वायरल कैसे हुआ है। इस संबंध में जानकारी कराई जा रही है।