फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Death of old woman due to collapse of unpaved wall

इटावा में कच्ची दीवार गिरी: मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 25 Sep 2021 05:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 25 Sep 2021 05:18 PM IST
सार

एसडीएम एन.राम ने बताया कि मृतका के आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से चार लाख रुपये की आर्थिक मदद जल्द प्रदान की जाएगी। यदि मृतका के नाम जमीन होगी, तो कृषक दुर्घटना बीमा योजना का भी लाभ आश्रित को दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
Etawah: Death of old woman due to collapse of unpaved wall
दीवार गिरने से वृद्धा की मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में शनिवार सुबह बारिश में सैफई क्षेत्र के मुचेरा गांव एक मकान की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। इसके मलबे में दबकर केतकी देवी (70) की मौत हो गई। वहीं, बसरेहर इलाके के बीना गांव में दो मकानों के गिरने से एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


तीनों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत नाजुक बताई गई है। मुचेरा गांव निवासी हरिओम के मुताबिक उनकी मां केतकी देवी छप्पर के नीचे चारपाई पर बैठी थीं। सुबह करीब नौ बजे तेज बारिश के दौरान घर की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई।
विज्ञापन


मां और गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। मां की चीख व दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिवार व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर मलबे के बीच दबीं मां को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसे थम चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना पाकर थाना प्रभारी मोहम्मद हमीद सिद्दीकी और राजस्व विभाग टीम गांव पहुंची। राजस्व टीम ने दीवार गिरने से हुए नुकसान का आकलन किया। एसडीएम एन.राम ने बताया कि मृतका के आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से चार लाख रुपये की आर्थिक मदद जल्द प्रदान की जाएगी।

यदि मृतका के नाम जमीन होगी, तो कृषक दुर्घटना बीमा योजना का भी लाभ आश्रित को दिलाया जाएगा। इधर पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इसी प्रकार बारिश के दौरान ही बसरेहर क्षेत्र के बीना गांव में दो किसानों के घर गिर गए।

गांव के रमेश चंद्र सक्सेना ने बताया कि खेतीबाड़ी करते हैं। शुक्रवार रात पत्नी चंद्रवती के साथ पौत्र भाले व सनी घर के पीछे वाले कमरे में सो रहे थे। बेटा-बहू दूसरे कमरे में थे। शनिवार तड़के हुई तेज बारिश के दौरान पीछे वाले कमरे की छत ढह गई।

उसके मलबे में पत्नी व दोनों पौत्र दब गए। ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबीं पत्नी व दोनों बच्चों को बाहर निकाला। इन सभी घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया है। अस्पताल में भोले की हालत नाजुक बनी हुई। रमेश के घर में मलबे में गृहस्थी को भी काफी नुकसान हुआ है।

वहीं बारिश के चलते बसरेहर क्षेत्र के ही अहलादपुर गांव निवासी अनिल तिवारी के कमरे की छत गिर गई। इससे कमरे में रखा दस क्विंटल भूसा व अन्य सामान नष्ट हो गया। गनीमत रही की छत गिरने के दौरान कमरे में कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed