फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Crane trolley derailed after colliding with a stationary goods train

Etawah: खड़ी मालगाड़ी से टकराकर क्रेन की ट्रॉली पटरी से उतरी, दो घंटे तक बाधित रही लूप लाइन

Thu, 24 Nov 2022 08:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 24 Nov 2022 08:21 PM IST
सार

रेलवे लाइन की मरम्मत के दौरान एक क्रेन मशीन खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। हादसा दोपहर 12 बजे के करीब हुआ। मालगाड़ी कानपुर से आकर खड़ी हुई थी, उसे ग्वालियर होते हुए झांसी की ओर उसे जाना था।

विज्ञापन
Etawah: Crane trolley derailed after colliding with a stationary goods train
ट्रैक से उतरी बीएफआर क्रेन की ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में रेलवे क्रेन की ट्रॉली बैक होते समय मालगाड़ी से टकराकर पटरी से उतर गई। हादसा स्टेशन की सात नंबर लूप लाइन पर हुआ। इस दौरान लगभग दो घंटे तक लूप लाइन बाधित रही। अल्कोहल की जांच के लिए पांच लोगों का ब्लड सैंपल लिया गया है।

विज्ञापन


गुरुवार को रेलवे लाइन की मरम्मत के दौरान एक क्रेन मशीन खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। हादसा दोपहर 12 बजे के करीब हुआ। मालगाड़ी कानपुर से आकर खड़ी हुई थी, उसे ग्वालियर होते हुए झांसी की ओर उसे जाना था। क्रेन लाइन के पिलर उठाने का काम कर रही थी। रेलवे के अधिकारी मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन


हादसे की सूचना के बाद एटीआरडी टूंडला अपूर्व गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक पीएम मीणा और पीडब्ल्यूआई शशि मीणा मौके पर पहुंचे। रेलवे के डॉक्टर अश्विनी ने पांच लोगों का ब्लड सैंपल लेने के बाद उसे जांच के लिए कानपुर भेजा है। प्रयागराज मंडल के आरएम के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि घटना लूप लाइन की है। किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed