फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Cousin drowned in Sengar river, body of one recovered

Etawah: सेल्फी लेते समय चचेरे भाई सेंगर नदी में डूबे, कड़ी मशक्कत के बाद एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Sun, 16 Jul 2023 07:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 16 Jul 2023 07:58 PM IST
सार

यूपी के इटावा में सेल्फी लेते समय चचेरे भाई सेंगर नदी में डूब गए। गोताखोरों ने एक का शव बरामद कर लिया है। जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Etawah: Cousin drowned in Sengar river, body of one recovered
नदी में डूबे युवकों की तलाश में जाते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में इकदिल थाना क्षेत्र के गांव महानेपुर में रिश्तेदारी में आए दो मौसेरे भाई सेल्फी लेते समय अचानक पैर फिसलने से सेंगर नदी में जा गिरे और डूब गए। दोनों भाइयों के नदी में डूबने की सूचना मिलने पर रिश्तेदार व गांव के लोग मौके पर पहुंचे और उनकी खोजबीन में जुट गए। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन


खोजबीन के बाद एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि दूसरे की तलाश जारी है। गाजियाबाद के लोनी निवासी रेहान (18) पुत्र अब्दुल वकील इकदिल क्षेत्र के गांव महानेपुरा में अपनी नानी नूरवानों के चालीसवें में भाग लेने के लिए आया था। रविवार की सुबह रेहान अपने चचेरे भाई चांद (18) पुत्र राजू के साथ गांव के पास स्थित सेंगर नदी के पास चले गए। नदी के किनारे पर जाकर रेहान और चांद सेल्फी लेने लगे तभी अचानक रेहान का पैर फिसल गया और नदी में गिर पड़ा।

विज्ञापन

पानी अधिक होने के कारण वह डूबने लगा। रेहान को बचाने के लिए चांद भी नदी में कूद गया। जिससे वह भी डूब गया। नदी के पास ही अन्य लोग मौजूद थे दोनों को डूबता देख उन्होने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और उनकी खोजबीन शुरू कर दी। लोगों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कृष्ण लाल पटेल मयफोर्स के मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाकर उनकी तलाश शुरू कर दी। सूचना पर सीओ सिटी अमित कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोता खोरों ने रेहान के शव को बरामद कर लिया। चांद की खोजबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed