{"_id":"5c9f8795bdec2207143e97d1","slug":"etawah-congress-candidate-ashok-dohre-targets-bjp-lok-sabha-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पर बरसे दोहरे, बोले- केशव प्रसाद की जनसभा का पूरा खर्चा उठाया और मेरे साथ ये हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पर बरसे दोहरे, बोले- केशव प्रसाद की जनसभा का पूरा खर्चा उठाया और मेरे साथ ये हुआ
Sat, 30 Mar 2019 08:44 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 30 Mar 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी अशोक दोहरे व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रत्याशी अशोक दोहरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियां-रीतियां लोकतंत्र से दूर हैं। कार्यकर्ता का सम्मान भाजपा के बड़े नेताओं ने कभी नहीं किया। शनिवार को औरैया जिले में जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय में अशोक दोहरे ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। साथ ही लोकसभा चुनाव जीत की रणनीति बनाई।
अशोक दोहरे ने कहा कि वह मेहनत और जनता के बीच रहने के दम पर ही इस मुकाम पर पहुंचे हैं। भाजपा में जीत उनकी मेहनत के बल पर मिली थी। कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है। जमीनी स्तर पर मेहनत करने वालों को पार्टी नेताओं ने कोई स्थान नहीं दिया है। पार्टी के नेताओं ने उन्हें जनता से दूरी बनाते हुए बड़े नेताओं को गुमराह किया। केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा का पूरा खर्चा किया लेकिन श्रेय अन्य नेताओं को दिया गया।
सांसद होते हुए भी लगातार उपेक्षा की गई। एक साजिश के तहत जनसभा में उनके खिलाफ नारेबाजी करवाई गई। कहा कि 2014 में उनके प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपाई ने उनके पुतले फूंके, जनसभा में उनके खिलाफ नारे लगाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे पार्टी छोड़ने को मजबूर होना पड़ा। कहा कि अब इटावा लोकसभा सीट पर कांग्रेस का जनाधार बढ़ेगा और यह सीट कांग्रेस के पाले में होगी।