फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Clerk Suicide Video of former chairmans husband creates stir 12  numbers on radar CDR being scrutinized

Etawah Clerk Suicide: पूर्व चेयरमैन पति के वीडियो से मची हलचल, 12 मोबाइल नंबर रडार पर…खंगाली जा रही सीडीआर

Sat, 04 Oct 2025 10:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 04 Oct 2025 10:01 AM IST
सार

Etawah News: इटावा में वरिष्ठ लिपिक की आत्महत्या के मामले में आरोपी पूर्व चेयरमैन के पति द्वारा वीडियो वायरल करने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस ने आगरा समेत कई जिलों में छापेमारी की है और 12 मोबाइल नंबरों की सीडीआर खंगालकर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन
Etawah Clerk Suicide Video of former chairmans husband creates stir 12  numbers on radar CDR being scrutinized
चेयरमैन के पति कुलदीप उर्फ संटू गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में पूर्व चेयरमैन की ओर से वायरल किए गए वीडियो के बाद से पुलिस ने आरोपियों की तलाश और तेज कर दी है। बुधवार से लेकर शुक्रवार तक आगरा समेत कई जिलों में पुलिस ने छापेमारी करके आरोपियों की तलाश की। वहीं आरोपियों के करीबियों के 12 मोबाइल मोबाइल नंबरों की सीडीआर खंगाली जा रही है।

विज्ञापन

नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक राजीव यादव, चेयरमैन ज्योति गुप्ता, उनके पति कुलदीप गुप्ता संटू, ईओ संतोष मिश्रा समेत पांच लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर 26 सितंबर को यमुना में कूद गए थे। उनका शव 27 सितंबर को मिला था। बेटे सिद्धार्थ ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

विज्ञापन

आगरा समेत अन्य जनपदों में आरोपियों की तलाश
बुधवार को करीब पांच दिन बाद चेयरमैन के पति कुलदीप गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक अपना वीडियो वायरल किया था। इसके बाद सोशल मीडिया के साथ ही जिले में भी हलचल मच गई थी। बेटे सिद्धार्थ ने पुलिस-प्रशासन पर पांच दिन बाद भी आरोपी गिरफ्तार न कर पाने का आरोप लगाया था। इससे पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। सूत्रों के अनुसार, बीते दो दिनों में पुलिस ने आगरा समेत अन्य जनपदों में आरोपियों की तलाश की है।

खंगाली जा रही है सीडीआर
वहीं नजदीकियों के ठिकानों पर भी दबिशें दी जा रही हैं, लेकिन फिलहाल सभी फरार हैं। 12 मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर डालने के साथ ही उनकी सीडीआर भी खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि लगातार दबिशें दी जा रही हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

आज जारी हो सकता है गैर जमानती वारंट
सीओ अभय नारायण राय ने बताया कि दो दिन का समय आरोपियों को पेश होने के लिए दिया गया था। वह समय सीमा पूरी हो चुकी है। दो दिनों का कोर्ट में भी अवकाश था, इसलिए गैर जमानती वारंट जारी नहीं किया जा सकता है। शनिवार को कोर्ट से अनुमति लेकर गैर जमानती वारंट जारी कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed