फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Cash and jewellery worth lakhs stolen from closed house of police station in-charge in police line

Etawah: पुलिस लाइन में थाना प्रभारी के बंद घर से लाखों की नकदी व जेवर पार

Tue, 29 Oct 2024 09:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 29 Oct 2024 09:51 PM IST
सार

Etawah News: पुलिस लाइन में थाना प्रभारी के बंद घर से चोरी की घटना सामने आई है। परिजनों को सीसीटीवी कैमरे से वारदात की जानकारी हुई।

विज्ञापन
Etawah: Cash and jewellery worth lakhs stolen from closed house of police station in-charge in police line
पुलिस लाइन में सीसीटीवी फुटेज देखती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली से पहले चोरों ने दरोगा का घर ही खंगाल लिया। पुलिस लाइन स्थित झांसी जिले के बबीना थाना प्रभारी के बंद आवास के ताले तोड़कर चोर लाखों के जेवर व नकदी उड़ा ले गए। जिला झांसी के बबीना थाना प्रभारी सुशील कुमार द्विवेदी आठ माह पहले जनपद में तैनात थे। बच्चों की बोर्ड की परीक्षा की वजह से उनका परिवार पुलिस लाइन स्थित ब्लॉक दो गेट नंबर तीन के पास रहता है।

विज्ञापन


बीती 27 अक्तूबर को पूरा परिवार झांसी गया था। बच्चों ने मंगलवार शाम मोबाइल पर सीसीटीवी फुटेज देखा इसमें एक कैमरा बंद था। फुटेज को आगे पीछे करके जब देखा तो मंगलवार सुबह 11 बजकर 26 मिनट पर घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसता दिखा। घर में अलमारी में रखा करीब पांच तोला सोना व 250 ग्राम चांदी के जेवर व करीब एक लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। आरआई किश्वर अली ने बताया कि पुलिस लाइन गेट नंबर तीन पर कैमरा नहीं लगा है। आसपास व पुलिस लाइन के अंदर लगे कैमरों से चोर का पता लगाया जा रहा है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराकर चोर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed