फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Both legs of a girl student who fell from the train were cut off

Etawah: ट्रेन से गिरी छात्रा के दोनों पैर कटे, परिवार संग बटेश्वर भोलेनाथ के दर्शन करके लौट रही थी

Tue, 30 Jul 2024 08:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 30 Jul 2024 08:46 PM IST
सार

Etawah News: यात्रियों के झगड़े में ट्रेन से गिरी छात्रा हादसे का शिकार हो गई। छात्रा के दोनों पैर कट गए। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Etawah: Both legs of a girl student who fell from the train were cut off
अस्पताल में भर्ती छात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यात्रियों के झगड़े में अंधेरे में चलती ट्रेन से गिरकर छात्रा के दोनों पैर कट गए। वह परिवार के साथ बटेश्वर भोलेनाथ के दर्शन करके लौट रही थी। क्षेत्र में गांव नगला अजाब निवासी अनुराग यादव की बेटी संगम (14) कक्षा 10 की छात्रा है। सावन के दूसरे सोमवार को मां शांति देवी व अन्य सात परिजनों के साथ आगरा जिले में बटेश्वर भोलेनाथ के दर्शन करके मेमो ट्रेन से लौट रही थी। सैफई रेलवे स्टेशन से पहले कोच में सवार कुछ युवक आपस में लड़ने लगे।
विज्ञापन


इनमें एक पक्ष ने फोन करके अपने साथियों को सैफई स्टेशन पर बुला लिया। रात आठ बजे ट्रेन स्टेशन पर रुकी तो कोच में लड़कों का झगड़ा बढ़ गया। भगदड़ में छात्रा ट्रेन से गिरकर ट्रैक में फंस गई, रोशनी के अभाव में परिजन उसे जल्दी से निकाल नहीं पाए तब तक ट्रेन चल दी। जिससे उसके दोनों पैर कट गए, नाजुक हालत में उसे मेडिकल कॉलेज के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सैफई स्टेशन रोशनी तक के इंतजाम नहीं
सैफई रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा तथा अन्य सुविधाओं का अर्से से अभाव है। जिसके चलते स्टेशन पर शाम होते ही खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है। अराजक तत्व यहां डेरा डाल लेते हैं, स्टेशन पर सुरक्षा और रोशनी के अभाव में अक्सर हादसे होते हैं। क्षेत्रीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष जनवेद सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष राधा कृष्ण यादव व अन्य लोगों ने रेलवे प्रशासन से इस ओर तत्काल ध्यान देकर सुरक्षा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। छात्रा के पिता अनुराग यादव ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराकर उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed