फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Body of a young man found hanging suspected suicide due to domestic trouble family inconsolable

Etawah: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, गृहक्लेश के चलते आत्महत्या की आशंका, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 31 Oct 2025 05:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 31 Oct 2025 05:20 PM IST
सार

Etawah News: कुदरैल गांव में गुरुवार रात रामलीला देखकर लौटे मजदूर का शव शुक्रवार सुबह आम के पेड़ से अंगोछे के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे गृहक्लेश के चलते आत्महत्या बताया है।

विज्ञापन
Etawah Body of a young man found hanging suspected suicide due to domestic trouble family inconsolable
मृतक रियासत की फाइल फोटो और घटनास्थल पर जांच करती फॉरेंसिक व पुलिस टीम - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले के कुदरैल गांव में शुक्रवार सुबह पेड़ पर अंगोछे से बने फंदे पर गांव के युवक का शव लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची ऊसराहार थाना पुलिस और फॉरेंसिक ने साक्ष्य जुटाए हैं। गांव निवासी रियासत खां (35) मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार में पत्नी हुसैना, बेटी इनाया (4) और बेटा ईदुल (3) हैं।

विज्ञापन

पत्नी हुसैना ने बताया कि रियासत गुरुवार रात गांव में हो रही रामलीला देखकर घर लौटा था। परिवार के साथ भोजन किया। इसके बाद उसने तंबाकू लेने का बहाना बनाकर घर से बाहर चला गया। रात में घर लौटा नहीं। शुक्रवार सुबह गांव के लोगों ने घर से करीब 200 मीटर दूर खेतों में खड़े आम के पेड़ से उसका शव अंगोछे के फंदे से लटका देखा।

विज्ञापन

गृहक्लेश के चलते आत्महत्या की आशंका
सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। थाना पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए। शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टामर्टम में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। रियासत की मौत से गर्भवती पत्नी और छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया गृहक्लेश के चलते आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed