फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah: Bill Gates Foundation to set up oxygen plant at Jaswant Nagar CHC

इटावा: बिल गेट्स फाउंडेशन लगाएगा जसवंत नगर सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट, तीसरी लहर से जंग की तैयारी

Sun, 30 May 2021 08:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 30 May 2021 08:48 PM IST
सार

माइकरोसॉफ्ट कंपनी के सह संस्थापक बिल गेट्स की बिल गेट्स फाउंडेशन जिला अस्पताल और शुगर मिल एसोसिएशन जसवंतनगर सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट लगाएगा।

विज्ञापन
Etawah: Bill Gates Foundation to set up oxygen plant at Jaswant Nagar CHC
ऑक्सीजन प्लांट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए निजी क्षेत्र भी आगे आने लगे हैं। माइकरोसॉफ्ट कंपनी के सह संस्थापक बिल गेट्स की बिल गेट्स फाउंडेशन जिला अस्पताल और शुगर मिल एसोसिएशन जसवंतनगर सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट लगाएगा।
विज्ञापन


सैफई चिकित्सा विवि में शासन और तीन अस्पतालों में विधायक निधि से प्लांट लगाए जाएंगे। तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग तेजी से तैयारी कर रहा है। बकेवर में नया कोविड अस्पताल बनाने के साथ, जिला अस्पताल में बाल रोग विभाग में 100 बेड का पीआईसीयू व आईसीयू बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. भगवान दास ने बताया कि जिला अस्पताल, बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल, उदी स्वास्थ्य केंद्र, भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसवंत नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक-एक और सैफई चिकित्सा विवि में दो नए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल गेट्स फाउंडेशन और शुगर मिल एसोसिएशन अस्पताल आकर सर्वे कर चुकी हैं। सीएमओ ने बताया कि सैफई चिकित्सा विवि में दो प्लांट पहले से लगे हैं। तीसरा प्लांट लग चुका है, लेकिन अभी शुरू नहीं हुआ। एक और प्लांट के निर्माण का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। दो महीने के भीतर सभी ऑक्सीजन प्लांटों का निर्माण हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed