फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah: Bike-riding miscreants looted seven lakhs from the accountant of a liquor trader on the highway

इटावा: हाईवे पर शराब कारोबारी के मुनीम से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखा सात लाख लूटे

Fri, 02 Jul 2021 01:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 02 Jul 2021 01:36 AM IST
सार

एसएसपी व क्राइम ब्रांच की टीम के साथ ही थाना पुलिस ने भी लूट का शिकार हुए सीटू से घटना की जानकारी ली। सैफई के गींजा गांव निवासी मुकेश कुमार गुप्ता के जिले में कई शराब ठेके हैं।

विज्ञापन
Etawah: Bike-riding miscreants looted seven lakhs from the accountant of a liquor trader on the highway
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर-इटावा हाईवे पर इकदिल थाने के पास बृहस्पतिवार को बाइक सवार बदमाशों ने शराब कारोबारी मुकेश कुमार गुप्ता के मुनीम विनय कुमार उर्फ सीटू गुप्ता को तमंचा दिखाकर सात लाख रुपये से भरा बैग लूट कर भाग गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना की सूचना पाकर एसएसपी से थानेदार तक मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


एसएसपी व क्राइम ब्रांच की टीम के साथ ही थाना पुलिस ने भी लूट का शिकार हुए सीटू से घटना की जानकारी ली। सैफई के गींजा गांव निवासी मुकेश कुमार गुप्ता के जिले में कई शराब ठेके हैं। उनकी फर्म में मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर पशुपुर गांव का सीटू गुप्ता पिछले 14 साल से मुनीम का काम करता है। सीटू ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को हनुमंतपुरा, चकरनगर, सिरसा, कुनेठा, नगला कडोरी, बंदा व लवेदी स्थित फर्म के ठेके से शराब बिक्री का पैसा लेकर बाइक से शहर में फर्म के ऑफिस आ रहा था।
विज्ञापन


उसके पास 6.90 लाख रुपये बैग में थे। कानपुर-इटावा हाईवे पर इकदिल थाने के पास पल्सर बाइक से आए दो लोगों ने उसे ओवरटेक करके रोक लिया। जब तक वह कुछ समझा पाता एक बदमाश ने तमंचा दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी और दूसरे बदमाश ने उसका नोटों से भरा बैग छीन लिया। उसके शोर मचाने पर बदमाश इटावा की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

उसने फर्म के मैनेजर मनिकचंद्र को सूचना दी। इसके बाद  इकदिल थाना प्रभारी जीवाराम यादव मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पर एसएसपी, एसपी सिटी प्रशांत कुमार, सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ व क्राइम ब्रांच की टीम ने वहां पहुंच गई। सभी अफसरों ने लूट का शिकार हुए सीटू से घटना को लेकर पूछताछ की।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज देखे जा रहे हैं। सीटू के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। 

बताई थी 25 लाख की लूट
सीटू ने मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों को बताया कि बाइकर्स 25 लाख रुपयों से भरा बैग लूटकर ले गए हैं। रकम बड़ी होने पर पुलिस अफसरों को कुछ शक हुआ। क्राइम ब्रांच व थाना पुलिस सीटू को उन ठेकों पर ले गई, जहां से उसने शराब बिक्री के रुपये इकट्ठा किए थे।

जांच में पता चला कि सीटू ने ठेकों से कुल 6.90 लाख रुपये ही वसूले थे, जिसे लूटे जाने की पुष्टि हुई। पुलिस 24 घंटे चलने वाले कानपुर-इटावा हाईवे पर बदमाशों के दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिए जाने की बात भी गले नहीं उतर रही है। फिलहाल पुलिस सीटू से हर पहलू पर पूछताछ कर रही है। साथ ही उसके मोबाइल की कॉल डिटेल भी देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed