Etawah: अखिलेश ने कसा तंज, बोले- षड्यंत्र करने में सबसे आगे है भाजपा सरकार
अखिलेश ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पहली सरकार है, जो अपने सब वादे भूल गई। कहा कि षड्यंत्र करने में भाजपा सरकार सबसे आगे है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह पहली सरकार है, जो अपने सब वादे भूल गई। इतनी परेशानी, तकलीफ, साजिश और षड्यंत्र कोई और पार्टी नहीं करती, जितना भाजपा करती है। भाजपा की परेशानी की दवा न वैद्य के पास है और न हकीम के पास।
अखिलेश मैनपुरी उपचुनाव के लिए एसएस मेमोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मैनपुरी उपचुनाव में सपा की जीत के लिए लोगों को नेता जी (मुलायम सिंह ) की याद दिलाते हुए कहा कि नेता जी हमारे बीच नहीं हैं। यहां बैठे लोग सीधे नेताजी से जुड़े रहे हैं।
मैनपुरी को नेताजी ने बनाया और जनता ने नेताजी को बनाया। जसवंतनगर की जनता ने हमेशा भारी मतों से जिताया है। इस बार भी यही करना है। मंच पर अखिलेश के साथ मौजूद प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यावद ने भी भाजपा की सरकार को झूठी सरकार बताया।
कहा कि इस सरकार में बिजली चेकिंग के बहाने छापे, जुर्माने और मुकदमे लिखाकर सिर्फ जनता को परेशान किया जा रहा। उन्होंने कहा कि नेेेताजी का अंश हम सब लोगों में है। उनके आदर्शों पर चलना है। सम्मेलन में वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी, पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
इस बार भाजपा का सबसे कमजोर प्रत्याशी: रामगोपाल
भाजपा ने आज तक जितने प्रत्याशी उतारे हैं, उनमें सबसे कमजोर प्रत्याशी इस बार है। क्योंकि वह दगाबाज है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने भाजपा उम्मीदवार पर निशाना साधकर ये बात कही। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन बूथ एजेंट सावधान और सतर्क रहें। ईवीएम पर खास नजर रखें। ध्यान रखें कि जिस मशीन में वोट पड़े हैं, वही जमा हो। मैनपुरी चुनाव में हार के बाद 2024 में पूरे देश से बीजेपी का सफाया हो जाएगा। इस सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है। जनता मैनपुरी की तरफ देख रही है। इस सरकार को उखाड़ फेंकना है।