फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Akhilesh Yadav gave a statement against BJP government

Etawah: अखिलेश ने कसा तंज, बोले- षड्यंत्र करने में सबसे आगे है भाजपा सरकार

Mon, 21 Nov 2022 12:11 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 21 Nov 2022 12:11 AM IST
सार

अखिलेश ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पहली सरकार है, जो अपने सब वादे भूल गई। कहा कि षड्यंत्र करने में भाजपा सरकार सबसे आगे है।

विज्ञापन
Etawah: Akhilesh Yadav gave a statement against BJP government
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह पहली सरकार है, जो अपने सब वादे भूल गई। इतनी परेशानी, तकलीफ, साजिश और षड्यंत्र कोई और पार्टी नहीं करती, जितना भाजपा करती है। भाजपा की परेशानी की दवा न वैद्य के पास है और न हकीम के पास।

विज्ञापन


अखिलेश मैनपुरी उपचुनाव के लिए एसएस मेमोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मैनपुरी उपचुनाव में सपा की जीत के लिए लोगों को नेता जी (मुलायम सिंह ) की याद दिलाते हुए कहा कि नेता जी हमारे बीच नहीं हैं। यहां बैठे लोग सीधे नेताजी से जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन


मैनपुरी को नेताजी ने बनाया और जनता ने नेताजी को बनाया। जसवंतनगर की जनता ने हमेशा भारी मतों से जिताया है। इस बार भी यही करना है। मंच पर अखिलेश के साथ मौजूद प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यावद ने भी भाजपा की सरकार को झूठी सरकार बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि इस सरकार में बिजली चेकिंग के बहाने छापे, जुर्माने और मुकदमे लिखाकर सिर्फ जनता को परेशान किया जा रहा। उन्होंने कहा कि नेेेताजी का अंश हम सब लोगों में है। उनके आदर्शों पर चलना है। सम्मेलन में वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी, पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

इस बार भाजपा का सबसे कमजोर प्रत्याशी: रामगोपाल
भाजपा ने आज तक जितने प्रत्याशी उतारे हैं, उनमें सबसे कमजोर प्रत्याशी इस बार है। क्योंकि वह दगाबाज है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने भाजपा उम्मीदवार पर निशाना साधकर ये बात कही। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन बूथ एजेंट सावधान और सतर्क रहें। ईवीएम पर खास नजर रखें। ध्यान रखें कि जिस मशीन में वोट पड़े हैं, वही जमा हो। मैनपुरी चुनाव में हार के बाद 2024 में पूरे देश से बीजेपी का सफाया हो जाएगा। इस सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है। जनता मैनपुरी की तरफ देख रही है। इस सरकार को उखाड़ फेंकना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed