फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah Accident, Uncontrolled bus overturned on expressway, 29 passengers seriously injured

Etawah Accident: एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित बस पलटी, 80 से अधिक सवारियां थी सवार, 29 यात्री गंभीर रूप से घायल

Thu, 22 Jun 2023 09:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 22 Jun 2023 09:47 AM IST
सार

Etawah News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 29 यात्री घायल हो गए, जिन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Etawah Accident, Uncontrolled bus overturned on expressway, 29 passengers seriously injured
Etawah Accident: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में श्रावस्ती से गुजरात जा रही निजी स्लीपर बस गुरुवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस के किलोमीटर संख्या 113 अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 29 यात्री घायल हो गए। सभी को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 113 थाना चौबिया क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे श्रावस्ती जिले से 80 श्रमिकों को लेकर गुजरात जा रही डबल डेकर प्राइवेट स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

बस के चालक और परिचालक सहित 29 घायल हो गए। घटना की जानकारी पर सीओ सैफई नागेंद्र चौबे, प्रभारी निरीक्षक सैफई मोहम्मद कामिल और प्रभारी निरीक्षक चौबिया मंजूर अहमद और यूपीडा की टीम पहुंचकर घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त बस को हटवाकर यातायात कराया सुचारू
क्रेन मशीन लगाकर क्षतिग्रस्त बस को हटवा कर यातायात सामान्य कराया। पुलिस पूछताछ में चालक को झपकी से हादसा हो गया। सीओ नागेंद्र चौबे ने बताया हादसे में 29 यात्री घायल है, सभी श्रमिक हैं। मामूली घायल श्रमिकों को दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए भेजने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed