फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah Accident: Out-of-control car rams into auto-rickshaw and bike on National Highway; 14 injured

Etawah Accident: नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित कार ने ऑटो-बाइक को मारी टक्कर, 14 लोग घायल, मची चीख-पुकार

Wed, 22 Jul 2026 09:21 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 22 Jul 2026 09:21 PM IST
सार

घटना इकदिल थाना क्षेत्र के सराय जलाल गांव के पास बुधवार शाम की है। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Etawah Accident: Out-of-control car rams into auto-rickshaw and bike on National Highway; 14 injured
50 शैया अस्पताल में घायलों से पूछताछ करते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इकदिल थाना क्षेत्र के सराय जलाल गांव के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार शाम इटावा की ओर से आ रही अनियंत्रित कार ने आगे चल रहे ऑटो में टक्कर मार दी। इसके बाद कार बाइक से जा टकराई। हादसे में ऑटो और बाइक सवारों समेत कुल 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को 50 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें पांच गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब सात बजे नेशनल हाईवे स्थित सराय जलाल के पास इटावा की ओर से आ रही अनियंत्रित कार ने आगे चल रहे ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो में सवार सवारियों में चीख-पुकार मच गई। बाद में कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार प्रशांत साविता (20) निवासी मुरादगंज, अजीतमल औरैया, उमा सिंह (28), अभिषेक कुमार (26), ऑटो चालक शाहिद अली (34) निवासी हाफिज नगर, बकेवर, विशाल चौहान (19) , निवासी कीरतपुर, इकदिल, धर्मेन्द्र (23), पलक (15) निवासी पक्का बाग, इटावा, सावित्री देवी (30) निवासी मनौना, मैनपुरी और रमेश चन्द्र (28) निवासी मनौना मिठ्ठेपुर, करहल, मैनपुरी, शौर्य (3), अभियांश (1 ), रामचंद्र (60) निवासी रामनगर, महेंदीपुर बकेवर, साधना (40) निवासी बिजौली घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी घायलों को दो एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से 50 शैया अस्पताल बकेवर पहुंचाया गया। सूचना पर बकेवर थानाध्यक्ष विपिन मलिक और इकदिल थानाध्क्ष विक्रम सिंह चौहान पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंने। डॉ. रविन्द्र साहू ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी ने डॉ. पुष्पेंद्र को भी इमरजेंसी ड्यूटी पर बुला लिया। प्राथमिक उपचार के बाद पांच मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed