Etawah Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, बस से उतरी मां-बेटी को कार ने रौंदा, दोनों की मौत
Etawah News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस चालक द्वारा असुरक्षित स्थान पर बस रोकने से यह हादसा हुआ। टॉयलेट के लिए उतरीं मां-बेटी डिवाइडर के पास गई थीं, जहां कार की टक्कर से उनकी जान चली गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं और मामले की जांच जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में ताखा थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 128.9 खरगपुर सरैया गांव के पास सुबह करीब चार बजे हुई। जानकारी के अनुसार, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सिद्धार्थनगर से दिल्ली जा रही स्लीपर बस को चालक ने एक्सप्रेसवे पर यात्रियों को टायलेट के लिए खड़ी कर दी।
इसी दौरान बस में सवार कुसुम (50) तथा उनकी पुत्री अंजलि (13) निवासी गांव खोजपुर, जनपद सिद्धार्थनगर बस से टायलेट के लिए उतरी और अंधेरा होने से दिशा भूलने पर वह मध्य डिवाइडर की तरफ चलीं गई। तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने मां बेटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही थाना ऊसराहार पुलिस और एक्सप्रेसवे सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सैफई पीजीआई भेज दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई। पुलिस के अनुसार कार चालक की पहचान हर्ष पांडे निवासी ग्राम दावतपुर, जनपद फतेहपुर के रूप में हुई है।
अंधेरा अधिक होने से दिशा भूलने से हादसा
कार को पुलिस ने एक्सप्रेसवे चौकी कुदरैल खड़ा कराया गया है। थानाध्यक्ष बलराजसिंह भाटी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यदि बस चालक यात्रियों को किसी टोल प्लाजा अथवा सुरक्षित स्थान पर उतारता तो यह हादसा टाला जा सकता था। अंधेरा अधिक होने से दिशा भूलने से हादसा हुआ। दुर्घटना के बावजूद एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य रूप से संचालित होता रहा है।