{"_id":"6702360e5a50d35cdb0cef9e","slug":"etawah-accident-heavy-collision-between-dumpers-on-the-highway-driver-and-cleaner-died-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah Accident: हाईवे पर डंपरों की जोरदार भिड़ंत, चालक और खलासी की मौत, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah Accident: हाईवे पर डंपरों की जोरदार भिड़ंत, चालक और खलासी की मौत, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Sun, 06 Oct 2024 12:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 06 Oct 2024 12:33 PM IST
सार
Etawah News: फर्रुखाबाद हाईवे पर शनिवार देर रात ढाई बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें दो डंपर आमने-सामने टकरा गए। हादसे में चालक और खलासी की मौत हो गई।
विज्ञापन
Etawah Accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
इटावा जिले में फर्रुखाबाद हाईवे पर शनिवार देर रात दो डंपर आपस में टकरा गए। हादसे में चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सैफई आयुर्विज्ञान विवि में ले जाया गया। यहां दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शनिवार रात लगभग ढाई बजे पशु मेला बाजार के पास बेबर की ओर से आ रहा डंपर सामने से आ रहे डंपर में टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी की इटावा की आ रहा डंपर नीचे खंदक में जा गिरा। हादसे में बेबर की ओर से आ रहे ट्रक के चालक कृष्णकांत (32), खलासी लवकुश निवासी गांव गिजौरा सिमार जनपद भिंड गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों घायलों को केबिन से निकलवार आयुर्विज्ञान विवि भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन