फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Equipment arrived in ENT department, surgery of nose, ear and throat will become easier

Kanpur News: ईएनटी विभाग में उपकरण आए, आसान हो जाएगी नाक, कान, गले की सर्जरी

Wed, 20 Aug 2025 02:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Equipment arrived in ENT department, surgery of nose, ear and throat will become easier
कानपुर। हैलट के नाक, कान, गला रोग विभाग में सर्जरी अब आसान हो जाएगी। विभाग में माइक्रोस्कोप उपलब्ध हो गया है। इससे कान, गले के लॉरेंजियल सर्जरी, पैरोटॉयड और थायराइड ग्रंथि का ऑपरेशन हो सकेगा। इसके अलावा ऑपरेशन थिएटर टेबल, एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन की व्यवस्था हो गई है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने मंगलवार को उपकरण का उद्घाटन किया। ईएनटी विभाग का ऑपरेशन थिएटर ओटी लाइट, ओटी टेबल और उपकरणों से युक्त हो गया। ओटी का जीर्णोद्धार न होने से विभाग के डॉक्टरों को दूसरी ओटी में ऑपरेशन करने पड़ते रहे। साथ ही विभागीय लाइब्रेरी की व्यवस्था दुरुस्त की गई और स्मार्ट टीचिंग बोर्ड लगाया गया। डॉ. काला ने बताया कि विभाग में अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. एसके कनौजिया, डॉ. हरेंद्र कुमार, डॉ. अमृता श्रीवास्तव, डॉ. निशांत सौरभ सक्सेना, डॉ. पवन कौल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed