फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Epilepsy attack will stop as soon as spray on nose

नाक पर स्प्रे करते ही रुकेगा मिर्गी का दौरा, बच्चों में न्यूरो सिस्टी सरकोसिस दौरे का मुख्य कारण

Sun, 20 Oct 2019 02:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 20 Oct 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
Epilepsy attack will stop as soon as spray on nose
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में न्यूरो अपडेट कॉंफ्रेंस में बताया गया कि मिर्गी रोगी को दौरा पड़ने पर जूता-चप्पल सुंघाने और तंत्र-मंत्र करने के बजाय उसके नाक पर दवा स्प्रे कर दें। इससे दौरा तुरंत रुक जाएगा। एसजीपीजीआई चंडीगढ़ के बाल न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेश सैनी ने बताया कि स्प्रे से मस्तिष्क की उत्तेजना कम हो जाती है और दौरा रुक जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गंदगी के कारण होने वाली न्यूरो सिस्टीसरकोसिस बीमारी बच्चों में मिर्गी का दौरा पड़ने का मुख्य कारण है। भारतीय बालरोग अकादमी और जीएसवीएम मेडिकल कालेज के बालरोग अस्पताल के बैनर तले न्यूरो अपडेट कॉंफ्रेंस का आयोजन मेडिसिन विभाग में किया गया। इस मौके पर बताया गया कि डायरिया के कारण भी बच्चों को दौरे पड़ते हैं।
विज्ञापन


 

डायरिया के सौ बाल रोगियों में एक को यह दिक्कत होती है। यह दिक्कत ठीक हो जाती है। अगर मस्तिष्क में आक्सीजन की अधिक कमी हो गई तो दौरे आगे जारी रह सकते हैं। बच्चों की समस्या को पहले पकड़ कर इलाज किया जाए तो समस्या ठीक हो जाती है। इस मौके पर डॉ. विश्वरूप चक्रवर्ती ने बताया कि बच्चों के मूवमेंट में दिक्कत हो तो तुरंत जांच कराएं।

बच्चे को पार्किंसंस की भी दिक्कत हो सकती है। वैसे मूवमेंट डिस्आर्डर का कारण जेनेटिक होता है लेकिन संक्रमण से भी यह दिक्कत हो सकती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईआईटी के निदेशक डॉ. अभय करंदीकर रहे। उन्होंने मेडिकल में 5जी टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के संबंध में बताया। कार्यक्रम में बाहर से आए डॉ. रश्मि कुमार, डॉ. राहुल जैन, डॉ. प्रशांत जौहरी, डॉ. विशाल सौंधी, डॉ. जेएन गोस्वामी ने विचार रखे। यहां पर डॉ. एके आर्या, डॉ. यशवंत राव, डॉ, ओपी पाठक, डॉ. आरएन चौरसिया आदि मौजूद थे। 

दिमागी बुखार से पड़ रहा ब्रेन अटैक
ब्रेन अटैक बड़ी उम्र के लोगों की ही समस्या नहीं है, बच्चों में भी ब्रेन अटैक पड़ रहा है। एम्स दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत जौहरी ने बताया कि दिमागी बुखार, बैक्टीरियल संक्रमण, दिल में छेद की बीमारी आदि दिक्कतों से भी बच्चों को ब्रेन अटैक पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि हाल में पैदा हुए बच्चे को भी ब्रेन अटैक होता है। समय से इलाज देकर रोगी को ठीक किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed