फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   EOW will investigate Aligarh's 46 lakh scam

ईओडब्ल्यू करेगी अलीगढ़ के 46 लाख के घोटाले की जांच, नौकरी देने के नाम पर 46 लोगों के साथ हुई थी ठगी

Sat, 13 Feb 2021 11:00 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 13 Feb 2021 11:00 AM IST
विज्ञापन
EOW will investigate Aligarh's 46 lakh scam
सांकेतिक तस्वीर
नौकरी देने के  नाम अलीगढ़ में 46 लोगों के  साथ 46 लाख रुपये की ठगी के मामले की जांच अब आर्थिक  अपराध अनुसंधान  संगठन (ईओडब्ल्यू) करेगी। सितंबर 2016 में दर्ज हुए मुकदमे में पुलिस अभी तक किसी निष्कर्ष पर नही पहुंच पाई थी।
विज्ञापन


इसे देखते हुए शासन ने जांच ईओडब्ल्यू को सौंप दी है। अलीगढ़ के  क्वारसी थाने में आठ सितंबर 2016  को चंपा बिहार कालोनी निवासी नौरंग सिंह ने धोखाधड़ी की  धाराओं में सात लोगों के  खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


एफआईआर में चंपा बिहार कालोनी निवासी जगदीश प्रसाद गोयल के तीन बेटों राजकुमार, राकेश, ज्ञानेंद्र और राजकुमार की पत्नी सपना , बेटे चिंटू गोयल, बेटी आरती और पंकज गोयल को नामजद किया गया था। नौरंग का आरोप था कि  आरोपियों ने नौकरी के लिए 90 हजार से लेकर सवा लाख रुपये तक लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


46 लोगों से कुल 46.60 लाख रुपये वसूले। जब नौकरी देने की बारी आई तो पूरा परिवार घर पर ताला बंद कर फरार हो गया। एसपी ईओडब्ल्यू बाबूराम ने बताया कि  दोनों पक्षों को साक्ष्यों के  साथ तलब किया गया है। इसके  बाद विभाग जांच शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed