फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Entry without a helmet will not be allowed at CSJMU starting today.

Kanpur News: सीएसजेएमयू में आज से बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा प्रवेश

Mon, 27 Jul 2026 01:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Entry without a helmet will not be allowed at CSJMU starting today.
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परिसर में ‘नो हेलमेट, नो एंट्री’ अभियान को सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में कुलसचिव कार्यालय की ओर से निर्देश जारी हो गया है। सामवार से विश्वविद्यालय आने वाले सभी दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनना होगा।
विज्ञापन

यह नियम शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शोधार्थियों और छात्र-छात्राओं के साथ परिसर में प्रवेश करने वाले सभी दोपहिया वाहन चालकों पर लागू होगा। बिना हेलमेट के परिसर में प्रवेश करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि यह निर्णय उत्तर प्रदेश शासन और मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि सड़क सुरक्षा को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। ‘नो हेलमेट, नो एंट्री’ अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed