{"_id":"5ba30251f6a8fecba21d163fec2d85c0","slug":"enhanced-passion-for-luxury-cars-in-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरियों में लग्जरी गाड़ियों की दीवानगी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरियों में लग्जरी गाड़ियों की दीवानगी बढ़ी
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Thu, 01 Jan 2015 03:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुत महंगी, लग्जरी गाड़ियों को लेकर इस वर्ष कनपुरियों की दीवानगी में कोई कमी नहीं रही।
पिछले वर्ष की तुलना में लग्जरी कार निर्माताओं ने बिक्री में 25 प्रतिशत की तेजी के साथ दोहरा
शतक लगाया है। इस दौरान ग्राहकों में ऑडी, बीएमडब्लू और मर्सिडीज को खरीदने का क्रेज रहा।
ऑडी इंडिया के असिस्टेंट मैनेजर (सेल्स) आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि ऑडी की दीवानगी कानपुर के साथ देशभर में लगातार बढ़ रही है।
यही वजह है कि बिक्री के मामले में कंपनी दोनों ही जगह पर पहले नंबर पर काबिज है। कानपुर में वैसे तो सभी मॉडल उपलब्ध हैं लेकिन सबसे ज्यादा बिक्री क्यू 3, ए 4 और ए 6 मॉडल की है।
कीमत के हिसाब से देखें तो इस वर्ष अब तक बिकीं लगभग 110 गाड़ियों में 70 लाख रुपये से अधिक कीमत वाली 12 गाड़ियां बिकीं जबकि 98 गाड़ियां 24 से 70 लाख रुपये के बीच के मूल्य की हैं।
इस दौरान ऑडी ए 8 भी दो बिकीं जिसकी कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये है। बीएमडब्लू के सेल्स कंसल्टेंट इखलास ताहिर के मुताबिक विगत वर्ष की तुलना में 15 फीसदी बिक्री बढ़ी है।
विज्ञापन
कंपनी के पास 30 लाख से लेकर 2.5 करोड़ रुपये की गाड़ियां हैं। कानपुर में 5 सीरीज गाड़ियों की डिमांड ज्यादा है। 7सीरीज माडल की बीएमडब्लू भी तीन बिकी हैं जिसकी कीमत लगभग 1.25 करोड़ रुपये है।
इस कार में ग्राहक अपने हिसाब से इंटीरियर, रंग को बदलवा सकता है और कार में जो कुछ चाहे लिखवा सकते हैं।
कंपनी के पास टू सीटर कन्वर्टेबल जेड 4 मॉडल कार भी है जिसमें कार के रूफ को खोल और बंद कर सकते हैं। इसकी कीमत लगभग 80 लाख रुपये है।
मर्सिडीज कंपनी के शांतनु शुक्ला ने बताया कि अभी डेढ़ माह पहले ही शोरूम खुला है लेकिन अब तक 15 कारों की बिक्री हो चुकी है।