{"_id":"64a97110ca1ed6cf6605b16f","slug":"engine-failure-of-shatabdi-express-reached-delhi-late-for-four-and-a-half-hours-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: शताब्दी एक्सप्रेस का इंजन फेल, पौने चार घंटे देरी से पहुंची दिल्ली, भूखे रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: शताब्दी एक्सप्रेस का इंजन फेल, पौने चार घंटे देरी से पहुंची दिल्ली, भूखे रहे यात्री
Sat, 08 Jul 2023 08:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 08 Jul 2023 08:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर से दिल्ली जाने वाली रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस का इंजन शनिवार सुबह 6:40 बजे झींझक के पास खराब हो गया। इससे ट्रेन दो घंटे 20 मिनट तक खड़ी रही। इससे ट्रेन सुबह 11:20 बजे के बजाय शाम चार बजे नई दिल्ली पहुंची। नश्ता कर पूरा सफर करने वाले यात्री रास्ते भर भूखे रहे। देरी की वजह से नई दिल्ली से भी शताब्दी रात नौ बजे निकली। इंजन फेल होने के मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सुबह रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस (12033) झींझक स्टेशन पर अचानक रुक गई। प्रेशर लो होने पर इंजन का पेंटो डाउन हो गया। इंजन फेल होने पर दूसरा इंजन लगवाया गया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इटावा के आगे सुबह करीब साढ़े नौ बजे नाश्ता मिला। चाय-कटलेट, ब्रेड बटर, कटलेट या ऑमलेट के सहारे यात्रियों ने सफर पूरा किया। देर से पहुंचने की वजह से नई दिल्ली से ट्रेन रात नौ बजे कानपुर सेंट्रल के लिए निकली। वापसी में यात्रियों को नमकीन, चाय, पकौड़ी आदि दी गई। देरी के कारण यात्रियों को रात के खाने के तौर पर दाल-चावल दिया गया।
विज्ञापन