{"_id":"59eb1c934f1c1baf678b6a4f","slug":"encounter-again-between-police-and-babuli-kol-gang-in-chitrakut","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात डकैत और पुलिस के बीच एक बार फिर मुठभेड़ शुरू, दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुख्यात डकैत और पुलिस के बीच एक बार फिर मुठभेड़ शुरू, दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग जारी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 22 Oct 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
बबुली कोल और पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कुख्यात डकैत बबुली कोल और पुलिस के बीच एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हो चुकी है। चित्रकूट के मारकुंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुनका जंगल में दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग जारी है। पुलिस की गोली से एक डाकू गंभीर रूप से घायल हो चुका है। तीन असलहे और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं।
बबुली कोल गैंग को पकड़ने के लिए पुलिस ने अपना जाल मुनका जंगल के चारों ओर फैला दिया है। इस बार डकैतों के पकड़े जाने की पूरी संभावना जताई जा रही है। इससे पहले भी पुलिस ने बबुली कोल को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया था। जो फेल साबित हुआ पिछली मुठभेड़ में एक दरोगा डकैतों की गोली से शहीद हो गया था।

यूपी व एमपी में आतंक का पर्याय बने पांच लाख के इनामी डकैत बबुली कोल को नेस्तनाबूद करने के लिए चित्रकूट व सतना पुलिस ने हाथ मिला लिया था। दो प्रदेश की पुलिस ने निर्णय लिया था कि ज्वाइंट आपरेशन में सीमा विवाद का कोई मुद्दा नहीं रहेगा। डकैतों को मारने के लिए दोनों जिलों की पुलिस किसी भी सीमा में प्रवेश कर सकती है।
विज्ञापन