फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   En: Lalon the amazing family of workers

मजदूर परिवार के लालों ने किया कमाल

Tue, 14 Jun 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Tue, 14 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
En: Lalon the amazing family of workers
भाभा क्लासेज सुपर-35 बैच के सफल स्टूडेंटों के साथ चेयरमैन महेश सिंह चौहान। - फोटो : amarujala
कानपुर। मजदूरी और खेती-किसानी करने वाले परिवार के लालों ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस में कमाल कर दिया है। गरीबी को मात देकर सफलता हासिल की। अब आईआईटी से इंजीनियरिंग और साइंस की पढ़ाई करेंगे। वे माता-पिता के साथ ही परिवार का सपना पूरा करने का दम भर रहे हैं।
विज्ञापन

भाभा सुपर-35 बैच के स्टूडेंट पवन कुमार (रैंक 615) झांसी के रानीपुर के रहने वाले हैं। पिता कमलेश आर्य बुनकर हैं। रामादेवी पटेल नगर निवासी प्रशांत (रैंक 1762) के पिता खुशीलाल प्राइवेट नौकरी करते हैं। मामूली कमाई पर भाई जय कुमार और जोयल भी पढ़ाई कर रहे हैं। मां मधु देवी को भी मजदूरी करनी पड़ती है। मनरेगा मजदूर अलीगढ़ गांव हरी रामपुर के सोनपाल सिंह के बेटे शशि कुमार की आल इंडिया रैंक 5 है। जवाहर नवोदय विद्यालय अगसोली हाथरस से हाईस्कूल (9.2 सीजीपीए) और इंटरमीडिएट (80 फीसदी) करने वाले शशि को सफलता मिल गई लेकिन फीस जमा करने का पैसा नहीं है। पटना के राकेश रोशन (रैंक 880) के पिता लाल बिहारी चौधरी मजदूर हैं।  आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। इसके बावजूद राकेश ने तैयारी की और इंजीनियरिंग की सर्वश्रेष्ठ परीक्षा मेें सफलता हासिल की। 
विज्ञापन

इन गरीब मेधावियों को मिली सफलता 
शशि कुमार (रैंक 5), पवन कुमार (615 ), राकेश रोशन (880),  हर्षित कमल (367), सुधांशु वर्मा (386), सोनल (480), चेतन कुमार ( 784),  साक्षी सिंह (1017), प्रिया वर्मा (1024), प्रियांशु वर्मा (1186), अर्पित कुमार (1424), मोहित कुमार उत्तम (1436), प्रशांत वर्मा (1569), सुबोध सिंह (1627), आकाश (1628), प्रशांत कुमार (1762), निखिल सेन (1812), दीपांकर सिंह (1862), अनुपम पाल (1878), नितिन गंगवार (1968), अखंड प्रताप सिंह (2091),  अनुज कुमार पाल (2339) और कुलदीप (रैंक 2385)। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट से एडमिशन
सुपर-35 बैच में एडमिशन का टेस्ट 24 जून को होगा। कानपुर, लखनऊ, फैजाबाद, गोरखपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, आजमगढ़, आगरा, गाजियाबाद, बरेली, झांसी, मुरादाबाद, भोपाल और पटना में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। टेस्ट में शामिल होने के लिए वेबसाइट 
www.bhabhagroup.org पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed