{"_id":"640cc5f755654a58770500c3","slug":"employment-servants-son-was-shot-under-suspicious-circumstances-in-hardoi-died-during-treatment-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: संदिग्ध हालातों में रोजगार सेवक के पुत्र को लगी गोली, इलाज के दौरान तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: संदिग्ध हालातों में रोजगार सेवक के पुत्र को लगी गोली, इलाज के दौरान तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 11 Mar 2023 11:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 11 Mar 2023 11:49 PM IST
सार
अरवल थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालातों में रोजगार सेवक के पुत्र को गोली लग गई, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस गोली लगने की वजह तलाश रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो फोटो
विस्तार
हरदोई जिले में अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव में रोजगार सेवक के पुत्र को घर के अंदर संदिग्ध हालातों में गोली लगने से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे फर्रूखाबाद ले जाया गया। जहां लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस गोली लगने की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सरेसर मजरा शिवपुरी निवासी मेवाराम गांव में रोजगार सेवक के पद तैनात हैं। शनिवार की दोपहार करीब 11 बजे उनके पुत्र गोपाल (18) को घर के अंदर संदिग्ध हालातों में गोली लग गई। इससे वह घायल हो गया। परिजन उसका इलाज कराने के लिए फर्रुखाबाद लोहिया अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
यहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया गोपाल दो भाईयों में छोटा था। गोली कैसे लगी है या फिर खुद को गोली मार कर आत्महत्या की है। इसकी पुलिस जांच करने में जुटी है। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि गांव में लोगों से पूछताछ की गई। मामला संदिग्ध है, परिजन घर नही हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन