{"_id":"627c5f9af96a557be622b3f8","slug":"employment-fair-in-kanpur-jobs-alert-15-companies-are-coming-for-1198-jobs-job-fair-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Job Fair: 1198 नौकरियों के लिए आ रही हैं 15 कंपनियां, रोजगार मेला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Job Fair: 1198 नौकरियों के लिए आ रही हैं 15 कंपनियां, रोजगार मेला आज
Thu, 12 May 2022 06:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 12 May 2022 06:46 AM IST
सार
प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले में युवाओं का चयन करने के लिए 15 कंपनियां पहुंच रही है। इनमें युवाओं के लिए 1198 नौकरियां पाने का मौका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है, क्योंकि उन्हें न्यूनतम 9,000 रुपये से लेकर अधिकतम 15,000 रुपये तक की नौकरी मिल सकती है। इसके लिए प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न पदों के लिए कंपनियां साक्षात्कार लेंगी।
विज्ञापन
बता दें कि कानपुर में जीटी रोड स्थित प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय में गुरुवार को रोजगार मेला आयोजित होने जा रहा है। इसमें 15 कंपनियां 1198 नौकरियां लेकर आ रही हैं। इस मेले अब तक 800 से ज्यादा ऑनलाइन आवेदन युवाओं ने किए हैं। इसके अलावा कार्यालय से यहां पंजीकृत युवाओं को मैसेज किया गया है। वहीं, इच्छुक अभ्यर्थी आज भी अपना बायोडाटा जमा करके साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
नौकरियां बीटेक, बीसीए, आईटीआई, स्नातक, परास्नातक युवाओं के लिए हैं। नौकरी का कार्य क्षेत्र कानपुर नगर के अलावा अहमदाबाद, भुज समेत देश के विभिन्न राज्यों के लिए होगा। रोजगार मेला प्रभारी अधिकारी इतिशा जैन ने बताया कि कंपनियां इलेक्ट्रीशियन, आईटी एक्जीक्यूटिव, सेल्स एक्जीक्यूटिव, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, हेल्पर, स्टोर, लॉजिस्टिक, अकाउंटेंट, रिसेप्शनिस्ट, सिक्योरिटी गार्ड, वायर मैन, पार्सल डिलीवरी, सेल्स मैनेजर आदि पदों पर नियुक्तियां करेंगी। चयनित युवाओं को 9 हजार से 15 हजार वेतन या मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन