फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Employee crosses Rs. 30 lakh diamond jewellery from jewellery shop in hardoi

हरदोई: ज्वेलरी शॉप से कर्मचारी ने पार किए 30 लाख रुपये के हीरे के जेवर, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 01 Jul 2020 11:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 Jul 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
Employee crosses Rs. 30 lakh diamond jewellery from jewellery shop in hardoi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
हरदोई के प्रख्यात सराफा व्यवसायी की दुकान से 30 लाख रुपये कीमत के हीरे ओर सोने के जेवर पार कर लिए गए। स्टॉक के मिलान के दौरान पूरे मामले का पता चलने पर व्यवसायी के पैरों तले जमीन खिसक गई। शंका के आधार पर पुलिस ने शोरूम के ही एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया।
विज्ञापन


दो लोगों के विरुद्ध पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के सिनेमा रोड पर स्थित निर्भय निवास में रहने वाले अनुज महेंद्रा पुत्र कैलाशनाथ की प्रसिद्ध सराफा की दुकान काशीनाथ सोमनाथ सराफ प्रा.लि. के नाम से है। इस फर्म में अनुज का पुत्र दिव्यांश महेंद्रा भी निदेशक है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक अनुज महेंद्रा को मार्च 2020 में अपने कारोबार के स्टॉक का मिलान करना था, लेकिन लॉकडाउन होने के कारण ऐसा नहीं हो पाया। 24 जून को अनुज ने फर्म में रखे सोने के हीरे जड़ित आभूषणों के स्टॉक का मिलान शुरू किया तो स्टॉक में हीरा जड़े पांच जोड़ी टॉप्स, हीरे की छह अंगूठी, हीरे की दो नाक की कील, हीरे के तीन पेंडेंट, हीरे का एक नेकलेस सेट झालों सहित, दो जोड़ी हीरा जड़ित कंगन कम मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जेवरों में 200 ग्राम सोना और 55 कैरेट हीरा था। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये हैं। स्टॉक कम होने के बारे में पूछने पर दुकान में उक्त काउंटर को संभालने वाले नीरज रस्तोगी पुत्र ब्रजभान रस्तोगी निवासी कांठ जनपद शाहजहांपुर से जानकारी की गई तो उसने कोई सही जवाब नहीं दिया।


इसके बाद जब उससे फिर से पूछताछ की गई तो पता चला कि उसने लखनऊ के आलमबाग में रहने वाले सोने के कारीगर सतीश को उक्त जेवर बेच दिए। सतीश का भी दुकान पर पहले से आना-जाना था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नीरज रस्तोगी और सतीश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि नीरज रस्तोगी को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed