फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Emergency will start again in Rajpur PHC from today

Kanpur News: राजपुर पीएचसी में आज से दोबारा शुरू होगी इमरजेंसी

Thu, 15 Oct 2026 01:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 15 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Emergency will start again in Rajpur PHC from today
राजपुर। नगर की पीएचसी में तैनात डॉक्टरों को उनकी मूल तैनाती पर भेजे जाने के निर्देश के बाद इमरजेंसी सेवाएं बंद कर दी गई थीं। इससे मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा था। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। इसपर राज्यमंत्री ने संज्ञान लिया तो स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। बुधवार शाम को सीएमओ ने रोस्टर के हिसाब से डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई है। बृहस्पतिवार से इमरजेंसी संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

राजपुर पीएचसी में करीब 20 साल से नगर सहित बीहड़ पट्टी के करीब 30 गांवों के 90 हजार लोगों को आकस्मिक सेवाएं दी जा रही थीं। रविवार को सीएमओ की ओर से पीएचसी में तैनात डॉक्टरों को उनकी मूल तैनाती पर जाने के निर्देश दिए थे। स्टाफ की कमी हो जाने के चलते पीएचसी में सोमवार से इमरजेंसी बंद कर दी गई थी। इससे होने वाली स्थानीय लोगों की परेशानी के मुद्दे को अमर उजाला की ओर से 13 व 14 अक्तूबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया।
विज्ञापन

इस पर संज्ञान लेकर बुधवार सुबह राजपुर नगर पंचायत अध्यक्ष अंशु त्रिपाठी ने राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल को फोन कर उनकी विधानसभा क्षेत्र की पीएचसी में इमरजेंसी सेवाएं बंद होने की जानकारी दी और लोगों को स्वास्थ्य सेवा के लिए होने वाली परेशानी से बचाने के लिए इमरजेंसी सुविधा दोबारा शुरू करवाए जाने की मांग की थी। वहीं, सभासद अजय शुक्ला के नेतृत्व में लोगों ने बुधवार सुबह सीएमओ को इमरजेंसी सेवा दोबारा शुरू करवाए जाने के लिए ज्ञापन भी सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में राज्यमंत्री के दखल के बाद बुधवार शाम को सीएमओ डॉ. जय गोविंद की ओर से राजपुर पीएचसी में दोपहर तीन बजे से अगले दिन सुबह 11 बजे तक या रिलीवर न आने तक इमरजेंसी संचालित किए जाने के लिए रोस्टर के हिसाब से डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई है। पीएचसी में दोबारा इमरजेंसी शुरू होने के निर्देश पर मुखर्जी नगर के सभासद अजय शुक्ला, समाजसेवी दीपक मिश्रा, कृष्णा ठाकुर, वीरेंद्र अवस्थी आदि ने खुशी जताई।
...............
इनकी रोस्टर के हिसाब से लगाई गई ड्यूटी
सीएमओ ने अक्तूबर माह में राजपुर पीएचसी में इमरजेंसी संचालित किए जाने के लिए रोस्टर के हिसाब से डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. जितेंद्र वर्मा, डॉ. प्रियांक तिवारी, डॉ. हरदीप, डॉ. मनोज, डॉ. गुफरान की ड्यूटी लगाई है। जबकि पैरामेडिकल स्टाफ में फार्मासिस्ट बृजेश कुमार, अश्वनी कुमार, पंकज सचान, अनिल कुमार, संदीप कुमार, कुलदीप सिंह, धर्मेंद्र सचान व वार्ड बॉय गोविंद सिंह, रणविजय सिंह, संतोष कुमार, गोविंद सिंह की ड्यूटी लगाई है। इनके साथ वार्ड बॉय भी लगाए हैं।
................
रसधान पीएचसी को मिला एमबीबीएस चिकित्सक
राजपुर। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सीएमओ डॉ. जय गोविंद ने रसधान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एमबीबीएस चिकित्सक की तैनाती की है। सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. पीयूष त्रिपाठी को रसधान पीएचसी भेजा है जबकि रसधान में लंबे समय से तैनात आयुष चिकित्सक डॉ. सना कौशर अंसारी को राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बतौर चिकित्सक ड्यूटी लगाई गई है। वहीं सलेमपुर सीएचसी में तैनात आयुष चिकित्सक डॉ. ध्रुव सिंह को रसधान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। राजपुर पीएचसी अधीक्षक डॉ. सलिल सचान ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर सभी चिकित्सकों को तत्काल संबंधित पीएचसी में सेवाएं देने के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)

................
बयान.....
जिले में डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की कमी के चलते राजपुर पीएचसी में इमरजेंसी सेवाएं बंद की गई थीं। मरीजों की समस्या को देखते हुए पीएचसी में दोबारा इमरजेंसी संचालित किए जाने का फैसला लिया गया है। रोस्टर के हिसाब से डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। बृहस्पतिवार से पीएचसी में इमरजेंसी सेवाएं दोबारा शुरू की जाएंगी। - डॉ. जय गोविंद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed