फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   eleven person of bawariya giroh arrested in kanpur

कुंभ पर बाबरिया का साया, इस शहर से हुई गिरोह के 11 संदिग्ध सदस्यों की गिरफ्तारी

Tue, 22 Jan 2019 07:04 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Tue, 22 Jan 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
eleven person of bawariya giroh arrested in kanpur
डेमो पिक
बाबरिया वो नाम है जिसे सुनकर पुलिस के भी हाथ पांव फूल जाते हैं अब प्रयागराज में हो रहे कुंभ में इस नाम की दहशत फैलनी शुरु हो गई है। कानपुर जिले में सोमवार की रात पुलिस ने 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया तो सभी सदस्य बावरिया गिरोह के निकले। कुंभ में वारदातों को अंजाम देने के लिए प्रयागराज जाने की तैयारी में थे। पूछताछ में पकड़े गए सदस्यों ने तीस सदस्य पहले से वहां पर होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन


एसएसपी अनंतदेव अलर्ट के बाद बाबरिया गैंग को लेकर पुलिस काफी सक्रीय हो गई है। शहर में बावरिया गिरोह के सदस्यों की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरु कर दी। सोमवार को चेकिंग के दौरान महाराजपुर पुलिस ने दो कारों को पकड़ा। कार में एक दर्जन महिला व पुरुष सवार थे, जो सभी हरियाणा राजस्थान सीमवर्ती इलाकों के रहने वाले हैं। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने प्रयागराज जाने की बात कही। कार के अंदर गांजा, चार सरिया, पेचकस, हथौड़ी व अन्य उपकरण मिले। प्रयागराज में वह कहां और किस जगह जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया। इनमें छह महिलाएं भी शामिल हैं। उनके कब्जे से एक सौ सत्तर ग्राम चरस, नकब लगाने के औजार, मोबाइल फोन, फर्जी नंबर प्लेट लगी एक कार आदि बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए शातिरों ने बताया कि सभी कुंभ में वारदातों को अंजाम देने के इरादे से जा रहे थे। कुंभ में पहले से उनके गिरोह के तीस सदस्य ट्रेन से पहुंच चुके हैं। गिरोह के सदस्यों से मिली जानकारी के बाद एसएसपी ने इलाहाबाद पुलिस से संपर्क करके जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed