{"_id":"6a8b433055fa41ec830fd6d4","slug":"electricity-was-out-for-25-hours-residents-of-keshav-nagar-suffered-in-the-humid-heat-kanpur-news-c-220-1-akb1007-147851-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 25 घंटे गुल रही बिजली, उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे केशव नगर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 25 घंटे गुल रही बिजली, उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे केशव नगर के लोग
Mon, 24 Aug 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद। केशव नगर में ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से करीब 50 घरों की बिजली आपूर्ति 25 घंटे तक ठप रही। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बंद हुई बिजली रविवार दोपहर करीब एक बजे बहाल हो सकी। भीषण उमस के बीच बिजली गुल रहने से लोगों को रात बिना पंखे और कूलर के गुजारनी पड़ी। इनवर्टर भी कुछ देर बाद जवाब दे गए।
बिजली न आने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हुई। घरों में पानी की व्यवस्था प्रभावित होने पर लोगों को सरकारी हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। रविवार सुबह हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए लोगों की लाइन लगी रही। मोबाइल चार्ज करने के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ा। गर्मी से बच्चों को राहत देने के लिए महिलाओं ने घरों के बाहर हाथ वाले पंखों से हवा कर किसी तरह समय बिताया।
केशव नगर निवासी सच्चिदानंद मिश्रा, ओमप्रकाश द्विवेदी, बड़े बाबू आदि ने बताया कि शनिवार को बिजली बंद होने के बाद क्षेत्रीय जेई राजवीर सिंह से संपर्क किया गया था। रात तक आपूर्ति बहाल होने का आश्वासन मिला, लेकिन बिजली नहीं आई। रविवार सुबह भी अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन लोगों को केवल आश्वासन मिलता रहा। बिजली संकट से कानपुर रोड किनारे दुकानें संचालित करने वाले दुकानदारों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन
...................
एक फेस खराब होने से आई समस्या
केशव नगर के ट्रांसफार्मर का एक फेस खराब हो गया था। शनिवार को विद्युत कर्मी विकास नगर में खराब ट्रांसफार्मर को ठीक करने में जुटे थे। मरम्मत न होने पर वहां सचल ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की गई। इस कारण केशव नगर के ट्रांसफार्मर की मरम्मत नहीं हो सकी। रविवार सुबह मरम्मत का काम शुरू कराया गया, जो दोपहर तक पूरा हो गया। इसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। - राजवीर सिंह, अवर अभियंता