{"_id":"5bb50dd0867a557ffe0402bd","slug":"electricity-theft-report-on-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कलम कुछ भी लिख सकती है...!, मृतकों के नाम बिजली चोरी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कलम कुछ भी लिख सकती है...!, मृतकों के नाम बिजली चोरी की रिपोर्ट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में मृतकों पर एफआईआर दर्ज होने का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस कार्रवाई से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। विकासखंड के अदौरा गांव में लखनऊ जिले से विद्युत आपूर्ति की जाती है। यहां एक सप्ताह पहले जेई व अन्य अधिकारियों ने औरास पुलिस को लेकर चोरी से बिजली जलाने वालों की धड़पकड़ की थी। जिसमें 28 लोगों के खिलाफ थाने में बिजली चोरी की एफ आईआर दर्ज कराई थी।
अब पता चला है कि जिन 28 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था उनमें ब्लाक के भाजपा उपाध्यक्ष और सेक्टर संयोजक श्रीराम मौर्य पुत्र रामस्वरूप का कनेक्शन है। जवाहिर पुत्र रामलाल व सुरेश पुत्र पुरई की मौत हो चुकी है। जेई कमलेंद्र सिंह ने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है वह सूची एसडीओ के संज्ञान में बनाई गई थी। बताया कि जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है उनमें से किसी भी व्यक्ति ने कनेक्शन की रसीद नहीं दिखाई। यदि इनमें से कोई भी व्यक्ति पूरे कागजात दिखा देगा तो उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस ले ली जाएगी। वहीं मृतकों के नाम में संशोधन करा दिया जाएगा।