फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Electricity team reached to promote solution camp was beaten up, report filed against five

समाधान शिविर का प्रचार करने पहुंची विद्युत टीम को पीटा, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 03 Dec 2021 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Electricity team reached to promote solution camp was beaten up, report filed against five
रसूलाबाद। नैनपुर गांव में विद्युत विभाग की ओर से आयोजित होने वाले समाधान कैंप का बुधवार शाम प्रचार-प्रसार करने गई टीम को रामपुर कसमपड़ा निवासी एक युवक ने चार साथियों के साथ मिलकर पीट दिया। टीम ने अवर अभियंता को इसकी सूचना दी। संविदा कर्मचारी की तहरीर पर थाने में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर फीडर में नियुक्त संविदा कर्मी जगम्मनपुर धीर निवासी कृष्ण कुमार उर्फ बबलू गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गुरुवार को नैनपुर में एकमुश्त समाधान योजना का कैंप आयोजित किया गया था। इसके प्रचार के लिए वह बुधवार को अपने साथी सिकंदरपुर निवासी सौरभ कुमार एवं तरौली निवासी राकेश कुमार दिवाकर के साथ गांव-गांव जा रहा था।
विज्ञापन

रामपुर कसमड़ा में जब वह पहुंचा तो वहां अतुल कुमार ने उसे रोककर प्रचार करने से मना किया। इस बात को लेकर दोनों में बहस हुई। इसके बाद अतुल ने जातिसूचक अपशब्द कहते हुए चार साथियों के साथ मिलकर तीनों को पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साउंड व उपकरण तोड़कर विभागीय दस्तावेज फाड़ दिये। किसी तरह तीनों लोग गांव से बाहर निकले और उन्होंने अवर अभियंता को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed