{"_id":"61a923ab244098224207ddcd","slug":"electricity-team-reached-to-promote-solution-camp-was-beaten-up-report-filed-against-five-akbarpur-news-knp6673568134","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान शिविर का प्रचार करने पहुंची विद्युत टीम को पीटा, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान शिविर का प्रचार करने पहुंची विद्युत टीम को पीटा, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
रसूलाबाद। नैनपुर गांव में विद्युत विभाग की ओर से आयोजित होने वाले समाधान कैंप का बुधवार शाम प्रचार-प्रसार करने गई टीम को रामपुर कसमपड़ा निवासी एक युवक ने चार साथियों के साथ मिलकर पीट दिया। टीम ने अवर अभियंता को इसकी सूचना दी। संविदा कर्मचारी की तहरीर पर थाने में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सिकंदरपुर फीडर में नियुक्त संविदा कर्मी जगम्मनपुर धीर निवासी कृष्ण कुमार उर्फ बबलू गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गुरुवार को नैनपुर में एकमुश्त समाधान योजना का कैंप आयोजित किया गया था। इसके प्रचार के लिए वह बुधवार को अपने साथी सिकंदरपुर निवासी सौरभ कुमार एवं तरौली निवासी राकेश कुमार दिवाकर के साथ गांव-गांव जा रहा था।
रामपुर कसमड़ा में जब वह पहुंचा तो वहां अतुल कुमार ने उसे रोककर प्रचार करने से मना किया। इस बात को लेकर दोनों में बहस हुई। इसके बाद अतुल ने जातिसूचक अपशब्द कहते हुए चार साथियों के साथ मिलकर तीनों को पीट दिया।
विज्ञापन
साउंड व उपकरण तोड़कर विभागीय दस्तावेज फाड़ दिये। किसी तरह तीनों लोग गांव से बाहर निकले और उन्होंने अवर अभियंता को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।